सेहत का खजाना है ये एक मखाना में, कई रोग का इलाज…

लाइफस्टाइलसेहत का खजाना है ये एक मखाना में, कई रोग का इलाज…

Date:


सेहत का खजाना है ये एक मखाना में, कई रोग का इलाज…

न्यूज़ डेस्क : आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है मखाने खाने से होने वाले फायदों के बारे में। मखाने सूखा मेवा होते हैं और कई लोगों द्वार इनकी खीर बनाकर खाई जाती है।

मखाने खाने में हल्के होते हैं और इनका स्वाद लाजवाब होता है इन्हें खाने से सेहत दुरुस्त बनीं रहती है और कई रोग सही हो जाते हैं तो आइए जानते हैं मखाने के लाभ क्या है।

मखानों को शुगर के मरीजों के लिए लाभकारी माना जाता है और इन्हें खाने से शुगर का स्तर नहीं बढ़ता है जिन लोगों को शुगर की बीमारी होती है अगर वो लोग अपनी डाइट में मखानों को शामिल कर लें और रोज इन्हें खाया करें। तो उनका शुगर का स्तर नियंत्रण में रहता है।

पाचन क्रिया को सही करने में भी मखाने कारगर साबित होते हैं और इन्हें खाने से पाचन क्रिया सही बनीं रहती है इसके अलावा दस्त होने पर अगर इनको खाया जाए तो दस्त से राहत मिल जाती है दरअसल मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और ये दस्त को सही कर देते हैं भूख में भी सुधार लाते हैं।

ध्यान देने वाली बात ये है कि मखाने दिल के लिए भी उत्तम आहार माने जानते हैं और इन्हें खाने से दिल से संबंधित रोग होने का खतरा कम हो जाता है। इसलिए दिल के रोगों और कोलेस्ट्रॉल के मरीज मखाने जरूर खाया करें।

तनाव को कम करने में भी मखाने सहायक साबित होते हैं और इन्हें खाने से तनाव दूर हो जाता है जिन लोगों को तनाव रहता है वो लोग रोज रात को सोने से पहले इनका सेवन दूध के साथ कर लें।

मखानों के अंदर कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इन्हें खाने से हड्डियां मजबूत बनीं रहती हैं इतना नहीं नहीं दूध के साथ मखाने खाने से जोड़ों के दर्द और गठिया की तकलीफ भी दूर हो जाती है।

इसलिए जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हैं और जिन को जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है वो लोग मखाने जरुर खाया करें। मखाने खाने से चेहरे की त्वचा को भी फायदा पहुंचता है और चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। इसके अंदर एंटी एजिंग गुण होते हैं जो कि चेहरे को जवां बनाए रखने का कार्य करते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...