Site icon Buziness Bytes Hindi

Chandrayaan-3: लैंडर विक्रम की लैंडिंग से पहले इसरो ने शेयर की चांद की तस्वीरें, चंद्रयान-3 पर पैनी नजर

t2106

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफलता की हर देशवासी कामना कर रहा है। विक्रम लैंडर अब से 48 घंटे बाद चांद की सतह पर उतरेगा। इससे पहले इसरो ने चांद के सुदूर भागों की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा लैंडर विक्रम की लैंडिंग की लाइव भी दिखाने की व्यवस्था इसरो कर रहा है।

अंतिम डीबूस्टिंग सफल रहा

बता दें अभी तक कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिणी धु्व तक नहीं पहुंच पाया है। इसी उद्देश्य को लेकर इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। chandrayaan-3 mission का लैंडर मॉड्यूल Moon की सतह से महज 25 KM की दूरी पर Orbit का चक्कर लगा रहा है। इसरो ने जानकारी दी है कि चंद्रयान-3 की स्पीड कम करने के लिए अंतिम डीबूस्टिंग सफल रहा है। अब 23 अगस्त का इंतजार किया जा रहा है। जब विक्रम लैंडर के चांद की सतह पर लैंडिंग के साथ भारत इतिहास बनाएगा। चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद भारत विश्व का चौथ देश बन जाएगा।

इसरो ने एक्स पर वीडियो जारी कर

इसरो ने एक्स पर वीडियो जारी कर 23 अगस्त को चांद पर चंद्रयान के सॉफ्ट लैंडिंग की जानकारी दी थी। आज सोमवार 21 अगस्त को इसरो ने चांद की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में इसरो द्वारा लैंडर हजार्ड डिटेक्शन एंड अवॉएडेंस कैमरा से ली चांद के सुदूर भागों की तस्वीरों को दिखाया है। इस कैमरा को SAC/ISRO https://sac.gov.in पर भी देखा जा सकता है। ये चंद्रयान 3 के चांद की सतह पर उतरने और गहरी खाइयों का पता लगाने में सहायक सिद्ध होगा।

Exit mobile version