Site icon Buziness Bytes Hindi

इजरायल का एयर डिफेन्स सिस्टम फिर हुआ फेल, निशाने पर गिरे हिज़्बुल्लाह के राकेट

israel

लेबनान में इजरायली बमबारी के बीच हिजबुल्लाह ने एक बार फिर इजरायल पर ज़ोरदार हमला किया, हिज़्बुल्लाह के राकेटों से हाइफा शहर दहल गया। इजरायल के बंदरगाह शहर हाइफा पर दक्षिणी लेबनान से रॉकेट दागे गए हैं। इजरायल की एयर डिफेंस इन रॉकेट को पूरी तरह से रोकने में नाकाम रही और करीब पांच रॉकेट उनके निशाने पर आकर गिरे। इस हमले में करीब 10 लोगों के घायल होने की खबर है।

इस हमले को लेबनान में चल रही इजरायली कार्रवाई का जवाब भी माना जा रहा है। हिजबुल्लाह ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने हाइफा पोर्ट के पास इजरायली सैन्य अड्डे को निशाना बनाया है। इससे पहले भी हाइफा के दक्षिण में एक अन्य अड्डे पर दो हमले किए गए थे। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में हिजबुल्लाह के रॉकेटों द्वारा मचाई गयी भारी तबाही देखि जा रही है.

दक्षिण लेबनान से आने वाले रॉकेटों को रोकने में इजरायली एयर डिफेंस विफल रहा है। समय पर सायरन बजने की वजह से ही लोगों ने बम शेल्टर में शरण ली, वरना हाइफा में और भी तबाही हो सकती थी। इजरायली सेना ने कहा कि हम एयर डिफेंस की विफलता के कारणों की जांच कर रहे हैं।

हिजबुल्लाह का यह हमला इजरायल द्वारा बेरूत में की गई भारी बमबारी के बाद हुआ है। रविवार को हुई बमबारी में लेबनान इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़क को निशाना बनाया गया और उसके पास की कई इमारतों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा लेबनान के एक न्यूज चैनल अल-मनार की इमारत को भी इजरायल ने अपने हमले में नष्ट कर दिया।

Exit mobile version