Site icon Buziness Bytes Hindi

Israel: आजादी के दिन हुआ आतंकी हमला, तीन लोगों हुई हत्या

इजरायल आज अपनी स्वतंत्रता का उत्सव मना रहा है, वहीं वहाँ से आज के दिन बड़ी खबर निकल करके सामने आ रही है। बता दें कि एलाद शहर में 3 लोगों की हत्या चाकू के द्वारा कर दी गयी है, वहीं यह हमला आतंकियों द्वारा किया गया है। दूसरी तरफ इस जवाबी कार्यवाही में एक आतंकी को गोली भी लगी है, इस दौरान आम नागरिकों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है।

पुलिस ने इस मामले पर बयान जारी करते हुये कहा है कि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि पीड़ितों को चाकू से मारा गया है या फिर गोलीबारी से। इसके साथ ही इस पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है, साथ ही हेलीकॉप्टर के जरिये इस इलाके पर पूरी नजर रखी जा रही है। वहीं डॉक्टरों की रिपोर्ट में चाकू द्वारा हत्या करने की पुष्टि हुई है, यहाँ गोलीबारी की घटना को झुठलाया गया है।

दूसरी ओर आतंकी संगठन हमास ने इस हमले की बहुत तारीफ की है, लेकिन वह इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। उनके प्रवक्ता ने इस घटना पर बोलते हुये कहा है कि अल-अक्शा मस्जिद के गुनाहगारों को बख्शा नहीं जायेगा, उन पर हमले ही होने चाहिये।

Exit mobile version