Violence In Islamabad: रात भर सुलगता रहा इस्लामाबाद, शहर सेना के हवाले

इंटरनेशनलViolence In Islamabad: रात भर सुलगता रहा इस्लामाबाद, शहर सेना के हवाले

Date:

इस्लामाबाद। इस्लामाबाद में हुई हिंसा के बाद शहर में हालात बेकाबू है। शहर के हालातों पर काबू पाने के लिए सेना तैनात कर दी गई है। वहीं रात भर पुलिस और इमरान समर्थकों के बीच हिंसक झड़पे होती रही। कई स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई हैं। बता दें कि गत बुधवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने समर्थकों के साथ इस्लामाबाद की तरफ मार्च किया था। इमरान खान और उनके समर्थकों ने जैसे ही इस्लामाबाद में प्रवेश किया। इस दौरान पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस और इमरान समर्थकों के बीच झड़प शुरू हुई। हिंसक झड़प के बाद कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद स्थिति और बेकाबू हो गई।

Also read: पाकिस्तान और चीन 10-15 अरब डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे

सूत्रों के मुताबिक झड़प के हिंसक भीड़ ने राजधानी के चाइना चौक मेट्रो स्टेशन को आग के हवाले कर दिया। स्थिति बेकाबू होती देख इस्लामाबाद में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए सरकार ने शहर को सेना के हवाले कर दिया। देर रात तक भी कई जगहों से हिंसक झड़पों की सूचनाएं आती रही। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में जल्द चुनाव कराने के लिए आजादी मार्च का एलान किया था। इमरान के इसी आजादी मार्च के हालात बेकाबू हुए। इस समय पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसी बनी हुई है। आज सुबह से कई स्थानों पर हिंसक घटनाएं घट रही है।

Also read: इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटाए गए, कार्यवाहक की नियुक्ति तक पीएम बने रहेंगे

राजधानी इस्लामाबाद में उग्र प्रदर्शनकारियों ने पेड़ और गाड़ियों को जला दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और रबर बुलेट आंसू गैस के गोले का उपयोग किया। वहीं पाकिस्तान में घट रहे हालातों पर भारत की नजर है। सीमा पर कई स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी है। पाकिस्तान के हालात पर देश की खुफिया एजेंसियां नजर रखे हुए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...