Site icon Buziness Bytes Hindi

दिल्ली में विस्फोटक के साथ आईएसआईएस का संदिग्ध गिरफ्तार


दिल्ली में विस्फोटक के साथ आईएसआईएस का संदिग्ध गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की गई है। दिल्ली पुलिस ने दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस यानी इस्लामिक स्टेट के एक संदिग्ध आतंकी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
इस बात की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली के रिज रोड इलाके से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (आईईडी) के साथ एक कथित आईएसआईएस के सरगना को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पर शुरू कर दी थी फायरिंग
शुक्रवार रात पुलिस ने इस आंतकी को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर उसने फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। आखिर में आतंकी पकड़ा गया।

रिज रोड के पास हुई मुठभेड़
दिल्ली पुलिस के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कहा कि धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड के पास पुलिस की टीम और आतंकी के बीच मुठभेड़ हुई और इसमें एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version