कहीं आपका रिश्ता एकतरफा प्यार वाला तो नहीं

रिलेशनशिपकहीं आपका रिश्ता एकतरफा प्यार वाला तो नहीं

Date:

रिश्ते: जब कोई रिलेशनशिप में आता है तो वह चाहता है कि उसे उसके पार्टनर से उतना ही प्यार मिले जितना वह उसे दे रहा है। लेकिन कई लोग प्यार के मामले में बिल्कुल अनलकी होते हैं उनका प्यार एकतरफा प्यार बनकर रह जाता है और जिस पार्टनर को वह अपना बनाना चाहते हैं वह उन्हें कभी नहीं मिल पाता। लेकिन क्या आप जानते हैं क्या होते हैं एकतरफा प्यार के संकेत अगर नहीं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते वाले हैं एकतरफा प्यार के तत्व….

एक तरफ से प्यार को खुश रखना:-

जब कोई आपसे एकतरफा प्यार करता है तो वह एकतरफा ही होता है। इसमे दूसरी ओर से कोई प्रयास नहीं होता। अगर आप अपने साथी से कोई बात करते हैं तो वह उतनी दिलचस्पी से आपको उसका जवाब नहीं देता वही उसे आपकी चीजो का भी कुछ खास ख्याल नहीं रहता।

प्रियॉरिटी में न होना:-

एकतरफा प्यार की निशानी प्राथमिकता भी है अगर कोई आपको प्राथमिकता नहीं देता और आपकी बातों को इग्नोर कर किसी ओर की बातों को सुनता है और उसपर रिस्पॉन्स भी नहीं करता है। तो यह एकतरफा प्यार का संकेत है।

गुस्से पर भी रिस्पॉन्स नहीं:-

जब कोई रिश्ते में होता है तो उसमें झगड़ा और लड़ाई होना स्वाभाविक है लेकिन एकतरफा प्यार में मनाना एक ही ओर से होता है। दूसरे को आपके गुस्से से कोई फर्क नहीं पड़ता और न वह आपको मनाने आता है।

आगे बढ़ने की बात पर अनाकानी:-

एकतरफा प्यार में अगर आप अपने पार्टनर से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने को कहते हैं और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखते हैं तो वह आना कानी करता है और आपके प्यार को नजरअंदाज कर आपको बार बार रुकने को बोलता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related