Site icon Buziness Bytes Hindi

क्या सच मे आ रही है की कोरोना की तीसरी लहर ?


क्या सच मे आ रही है की कोरोना की तीसरी लहर ?

Pawan Sharma

वैश्विक महामारी कोरोना corona के नए केस फिर से बढ़ने लगें हैं। भारत, ब्राजील, कोलंबिया, इंडोनेशिया और ब्रिटेन में एक बार फिर ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। पिछले चार सप्ताह से दुनिया भर में कोरोना के मामलों मे तेजी आई है। WHO के मुताबिक 5 जुलाई से 11 जुलाई के बीच दुनियाभर में 30 लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जो पिछले हफ्ते के मुकाबले काफी ज्यादा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ट्रेडोस अधनोम ने दुनिया में कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने के संकेत से दिये हैं। covid 19 का डेल्टा वैरिएंट अब तक दुनिया के 111 से अधिक देशों में फैल चुका है ब्राजील से सबसे ज्यादा केस फिर से सामने आ रहे हैं। जबकि इंडोनेशिया, कोलंबिया, भारत में भी केस बढ़ने लगे हैं।

WHO की आपातकालीन समिति के विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि नए वैरिएंट से महामारी को रोकना बहुत मुश्किल होगा। दूसरी लहर के कमजोर पढ़ने के बाद दुनिया में जहां एक दिन में औसतन तीन लाख मामले ही सामने आ रहे थे वो अब पिछले एक महीने में बढ़कर नौ लाख हो गए हैं। वहीं लगभग 10 सप्ताह तक मौतों की संख्या में कमी आने के बाद फिर से कोरोना corona virus से जान गंवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नई मौतें सबसे अधिक अफ्रीकी क्षेत्र में हो रहीं हैं |

3,33,030 सबसे अधिक नए मामलों के साथ ब्राजील पहले नंबर पर है, 2,91,789 केसों के साथ भारत दूसरे नंबर पर है, 2,43,119 केसों के साथ इंडोनेशिया तीसरे नंबर पर बना हुआ है, चौथे और आखिरी नम्बर पर 2,10,277 नए मामलों के साथ ब्राजील है। 1,74, 320 नए मामलों के साथ कोलंबिया पांचवें नंबर पर है।

इसके अलावा रुस और बांग्लादेश जैसी जगह पे भी केस बढ़ने लगें है, पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह मौतें भी ज्यादा हुईं है |

Exit mobile version