Site icon Buziness Bytes Hindi

Big Boss: क्या सलमान का यह आखरी ‘बिग बॉस’ है?

salman

लगता है सलमान खान को भी एहसास हो गया है कि झगड़ालू टीवी शो बिग बॉस से लोग अब बोर होने लगे हैं और शायद इसी लिए बिग 16 में अब वो नज़र नहीं आयेंगे, हो सकता है कि अभी प्रसारित होने वाला और कभी लोगों का लोकप्रिय रहा यह शो सलमान खान का आखरी बिग बॉस हो सकता है. खबर सामने आ रही है कि लेटेस्ट एपिसोड्स में सलमान इस शो में नजर नहीं आएंगे। बिग बॉस और सलमान खान के फैंस के लिए ये बेहद बुरी खबर है।

हथकंडा भी हो सकती है खबर

वैसे शो की TRP बढ़ाने के लिए यह एक हथकंडा भी हो सकता है. इससे पहले भी सलमान के बिग बॉस छोड़ने की खबरें सामने आती रही हैं जो बाद में अफवाह साबित हुई थी. अभी मिल रही नयी जानकारी के मुताबिक सलमान खान बिग बॉस 16 के वीकेंड का वार एपिसोडस को होस्ट नहीं करेंगे, यह जानकारी सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी नए अपडेट्स देने वाले एक पेज ने शेयर की है। लेकिन सलमान खान बिग बॉस के फिनाले एपिसोड को होस्ट करेंगे तब तक के लिए इस शो को करण जौहर के होस्ट करने की खबर है.

पहले शो को दूसरों ने संभाला है

हालाँकि इससे पहले भी सलमान खान को जब भी कुछ काम हुआ है तो वह शो को किसी के हवाले करके गए हैं और बाद में वापस आकर शो को संभाला है। बिग बॉस 16 की शुरुआत में भी सलमान बीमारी की वजह से शो होस्ट नहीं कर पाए थे तब भी शो को करण जौहर ने ही होस्ट किया था। अब एकबार फिर वो सलमान की जगह नजर आएंगे। वैसे इससे पहले इस बात की कोशिश ज़रूर की गयी कि शो को किसी और सेलिब्रिटी से होस्ट कराया जाय लेकिन इस प्रयोग से शो की पॉपुलैरिटी में गिरावट ही आयी और वापस शो को फिर सलमान ने आकर संभाला.

Exit mobile version