Congress leader Raj Babbar: क्या राजबब्बर छोड़ने जा रहे हैं कांग्रेस, मोदी के गाए गुणगान

पॉलिटिक्सCongress leader Raj Babbar: क्या राजबब्बर छोड़ने जा रहे हैं कांग्रेस, मोदी...

Date:

पिछले कुछ सालों से कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले वरिष्ठों में एक समानता पायी जाती है और पीएम मोदी का गुणगान। कांग्रेस पार्टी छोड़ने से पहले मोदी की तारीफ करने वालों की एक लम्बी लिस्ट है. इन सभी ने कांग्रेस का हाथ झटकने से पहले मोदी जी का गुणगान किया है. अब तो कांग्रेस का कोई वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री मोदी जी की अगर तारीफ़ करने लगे तो लोग यह कहने लगते हैं कि यह विकेट भी गिरने वाला है. अभी ताज़ा मामला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और फिल्म अदाकार राजबब्बर का है जिनको प्रधानमंत्री मोदी की जनधन योजना अब पसंद इतनी पसंद आयी कि वह ट्विटर पर उसकी तारीफ़ किये बिना नहीं रह सके. अब इतनी पुरानी योजना की इतने समय बाद तारीफ़ के क्या मायने हो सकते हैं लोग अपने हिसाब से इसका अंदाज़ा लगा सकते हैं.

राजबब्बर यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ को और आगे बढ़ाते हुए मनमोहन सरकार से तुलना कर दी. राज बब्बर ने ‘जन धन योजना’ क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि इस योजना के आठ साल पूरे होने के बाद भी यह अब भी बहुत प्रभावकारी है। राजबब्बर ने आगे कहा कि यह योजना बहुत पारदर्शी है और किसी का कोई हस्तक्षेप भी नहीं. इस योजना की मदद से आम लोगों तक सीधा पैसा पहुँच रहा है. राजबब्बर ने हालाँकि मनमोहन सरकार की ऐसी ही योजना ‘आपका पैसा आपके हाथ’ चर्चा भी की मगर मौजूदा सरकार के इस योजना पर कार्यन्वयन को बेहतर बताया। 

Read also: Protective Homes: संरक्षण गृहों में रखी वयस्क महिलाओं की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों को सर्वेक्षण कराने का निर्देश

बता दें कि कांग्रेस पार्टी में इस समय वरिष्ठ नेताओं की नाराज़गी का दौर चल रहा है, एक एक कर कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं और कई नेताओं की बोली भाषा से पार्टी छोड़ने की बू आ रही है. इस बीच इस बात की भी कोशिश हो रही है कि ऐसे नेताओं की नाराज़गी को दूर किया जाय, सोनिया गाँधी लगातार ऐसे लोगों से मिल भी रही हैं लेकिन उनकी कोशिशे कामयाब होती दिखाई नहीं दे रही  हैं. अभी ताज़ा मामला गुलाम नबी आज़ाद का है जो कभी गाँधी परिवार के खासमखास हुआ करते थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related