बाजार:- भारतीय स्टेट बैंक के खाता धारकों के लिए बैंक ने बड़ा ऐलान करते हुए ब्याज दर को बढाने का फैसला लिया है। असल मे भारतीय स्टेट बैंक ने 2 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की डोमेस्टिक बल्क फिक्स्ड डिपाॅजिट पर ब्याज दरों बढाने की बात कही है। भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से इस बात की जानकारी मिली है।
बैंक की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक की यह नई दरें आज यानी 10 मई से लागू की जाएंगी। भारतीय स्टेट बैंक की इस बढ़ोत्तरी के बाद बैंक अब 46 दिनों से 149 दिनों तक की मैच्योरिटी वाली एफडी पर ग्राहकों को 50 आधार अंक (बीपीएस) अधिक यानी 3.5% ब्याज देगी। इसके अलावा 180 दिनों से 210 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 3.50% ब्याज देगी।
वही अगर कोई एफडी 211 दिन से अधिक 1 साल से कम और 1 साल से अधिक 2 साल से कम की होती है तो उसपर बैंक 3.75 और 4% ब्याज देगी। लेकिन 7 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा राशि पर मिलने वाला तीन 3% ब्याज आगे भी जारी रहेगा। सूत्रों का कहना है कि बैंक ने एफडी पर ब्याज दर को 3.6 फीसदी से बढ़ाकर 4% कर दिया है जो।ग्राहको के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। यह नियम उन ग्राहको पर लागू होगा जो यह क्राइटेरिया पार करते हो।
ब्याज की संशोधित दरें नई एफडी और मैच्योर एफडी दोनों के रिन्यूवल्स पर लागू होंगी।
वरिष्ठ नागरिक आम लोगों के लिए लागू दरों से अधिक 50 बीपीएस की अतिरिक्त दर पाने के पात्र होंगे।
7 दिनों से 10 साल के बीच की SBI FD सामान्य ग्राहकों को 2.9% से 5.5% तक दे रही है।
वरिष्ठ नागरिकों को इन जमाओं पर 3.4% से 6.30% इंटरेस्ट मिल रहा है।
ये दरें 15 फरवरी 2022 से प्रभावी हैं।

