क्या आपसे भी रिश्ता बनाने में हुई है जल्दबाजी, ऐसे करें पहचान

रिलेशनशिपक्या आपसे भी रिश्ता बनाने में हुई है जल्दबाजी, ऐसे करें पहचान

Date:

जन्म के साथ ही हम सभी रिश्तों की डोर में बंध जाते हैं। ये सभी रिश्ते धीरे-धीरे हमारी ताकत बन जाते हैं, लेकिन जब पार्टनर की बात आती है तो लोग भ्रमित हो जाते हैं। हर कोई चाहता है कि हमारा पार्टनर ऐसा हो जिससे हम हर तरह की बातें कर सकें। आप उन्हें आसानी से अपनी पसंद-नापसंद बता सकते हैं। ऐसा तभी हो सकता है जब आपका रिश्ता बहुत मजबूत हो।

एक मजबूत रिश्ता बनाने के लिए लड़का और लड़की दोनों को ही आगे कदम बढ़ाना पड़ता है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि आज के समय में युवा जल्दबाजी में रिश्ता बना लेते हैं। जिसकी वजह से रिश्ते उलझते जा रहे हैं. एक अच्छा रिश्ता वह है जहां दोनों लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। साथ ही एक दूसरे की प्राइवेसी का भी सम्मान करते है .

जल्दबाजी में बनाए गए रिश्तों के कारण लोगों में डिप्रेशन और तनाव की समस्या देखी जा रही है। इन समस्याओं से दूर रहने के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आपका रिश्ता कैसा है? हर किसी को पता होना चाहिए कि उसे अपने रिश्ते को बनाने में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं वो कौन से संकेत हैं जो बताते हैं कि आपने रिश्ता बनाने में जल्दबाजी की है क्या नही –

सम्मान

कोई भी रिश्ता तभी लंबे समय तक चलता है जब दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। सम्मान आपको अपने साथी के प्रति अधिक आकर्षित बनाता है। साथ ही दोनों में प्यार का अहसास भी बना रहता है। सम्मान रिश्ते में गोपनीयता बनाए रखता है। अगर आपके रिश्ते में ऐसा नहीं है, तो आप शायद आपने रिश्ते में बंधने की जल्दी कर दी हैं।

सपनों का राजकुमार

अक्सर लोग रिलेशनशिप में तो रहते हैं लेकिन शादी नहीं करते। यदि उसमें वे सभी गुण हैं जो आप अपने सपनों के राजकुमार में तलाशते हैं, तो आप एक अच्छा रिश्ता बना सकते है , लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे शादी करने की बात से ही हिचकिचाता है , तो ऐसा कहा जा सकता है कि शायद यह ग़लत संबंध है.

प्राइवेसी का सम्मान

हर रिश्ते में प्राइवेसी का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इससे जीवन में अन्य कार्य करने में मदद मिलती है। रिश्ते में गोपनीयता मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करती है। यदि आपका पार्टनर आपकी प्राइवेसी का सम्मान नहीं कर रहा है, तो हो सकता है कि आप रिश्ते में जल्दबाजी कर रहे हों आपको थोडा टाइम और लेकर सोचना चाहिए

संदेह

रिश्ता हमेशा विश्वास पर चलता है. अगर ऐसा न हो तो वो रिश्ते ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाते. इसलिए दोनों का एक दूसरे पर भरोसा करना बहुत ज़रूरी है . इससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत बनता है। यदि ऐसा नहीं है, तो हो सकता है कि आप रिश्ते में जल्दबाजी कर रहे हों।

झगड़े

झगड़े होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन बहुत ज्यादा झगड़े होना रिश्ते खराब होने की निशानी है। अगर आपके रिश्ते में अक्सर झगड़े होते रहते हैं। तो इसका एक कारण संदेह भी हो सकता है , अगर आपके रिश्ते में भी ऐसा हो रहा है तो उस रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले एक बार सोच ज़रूर ले ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...