आप जानते हैं अदरक का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल आपकी सेहत पर साइड इफेक्ट भी डाल सकता है। आइए जानते हैं अदरक के हमारी बॉडी पर कौन-कौन से साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
अदरक का संतुलित मात्रा में सेवन करना फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप इसका अत्याधिक इस्तेमाल करेंगे तो गर्मी में आपके सीने में जलन की शिकायत हो सकती है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अदरक का सीमित इस्तेमाल करें।
प्रति दिन निर्धारित 1500 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन करने से गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है। प्रेग्नेंसी में अदरक का इस्तेमाल करने से पहले प्रेग्नेंट महिलाएं डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
शुगर और हाइपरटेंशन के मरीज अदरक का सेवन करने से परहेज करें। अदरक के इस्तेमाल से रक्त में शुगर का स्तर सामान्य से भी कम हो जाता है। शुगर के मरीज जिन दवाईयों का सेवन करते हैं उनका असर भी कम होने लगता है।
Read also: आईपीएल-14: शाहबाज़ ने RCB को जिताई हारी हुई बाज़ी
अगर आप इसका इस्तेमाल पीरियड्स के दौरान करती हैं तो आपको अधिक रक्तस्राव हो सकता है। आपके पीरियड्स लंबे समय तक रह सकते है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि जब आप पीरियड के दर्द से जूझ रही हों तो उस समय अदरक को अपने आहार में शामिल करने से परहेज करें।
अगर आपके बालों की ग्रोथ कम है या आप गंजेपन के शिकार है तो सबसे पहले आप अपनी डाइट से अदरक को निकाल दें। अदरक गर्म होती है ये आपके बालों को कम करती है।