आमिर खान की फिल्म ‘गजनी‘ की ‘कल्पना’ हर किसी के मन में बसी हुई है। कल्पना का किरदार असिन ने निभाया था, जो हिंदी और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस थीं। माइक्रोमैक्स के फाउंडर राहुल शर्मा से शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से अपने पति के साथ सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं. उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें भी हटा दी हैं, जिसके बाद फैंस हैरान हैं। कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. क्या असिन अपने पति राहुल से तलाक लेना चाहती हैं। आपको बता दे की असिन और राहुल शर्मा ने एक-दूसरे को डेट की थी जिसके बाद उन्होंने 2016 में शादी कर ली थी । दिल्ली में शादी समारोह ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया था।
ये फोटो नहीं की डिलीट
असिन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्यादातर उनकी 5 साल की बेटी अरिन के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हैं। उन्होंने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद एक फोटो डाली थी जिसमे उनके और ऋषि कपूर एक साथ उनके पति भी थे सिर्फ वही पोस्ट नही की है डिलीट . आपको बता दे की वो फोटो इन दोनों की शादी की है, जिसमें दिग्गज अभिनेता भी शामिल हुए थे।
इस तरह शुरू हुई असिन और राहुल की प्रेम कहानी
बताया जाता है कि साल 2012 में असिन फिल्म ‘हाउसफुल 2’ के सिलसिले में प्राइवेट जेट से ढाका जा रही थीं। उनके साथ अक्षय कुमार भी थे. अक्षय और राहुल शर्मा करीबी दोस्त थे। अक्षय ने ही असिन को राहुल से मिलवाया था और दोनों को डेट पर जाने की सलाह दी थी, जबकि असिन ने उनकी सलाह को नजरअंदाज कर दिया था। उस वक्त असिन को यह नहीं पता था कि जिस जेट से वह आई हैं उसका मालिक राहुल है। वह उनकी सादगी की कायल हो गईं और नंबर एक्सचेंज करने के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा और फिर प्यार शादी की मंजिल तक पहुंच गया।
कुछ भी पुष्टि नहीं हुई!
हालाँकि, इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए कोई आधिकारिक पुष्टि या ठोस जानकारी नहीं है कि असिन और राहुल अपनी शादी में कठिन दौर से गुजर रहे हैं या नहीं। साथ ही अभी ये भी पता नही है की उन्हीने ऐसा क्यों किया इसके पीछे का कारण क्या था , तस्वीरें हटाने की वजह अभी तक सामने नही आ पाई है।
