लाइफस्टाइल डेस्क। IRCTC Shri Ramayana Yatra – अगर आपको भगवान श्री राम से जुड़ी जगहों की सैर करनी है तो IRCTC के श्री रामायण यात्रा का टूर पैकेज आपके लिए परफेक्ट रहेगा। ये 17 दिन और 18 रातों का होगा और इसकी शुरुआत 21 जून से होगी। तो आइए जानते हैं इस टूर पैकेज की पूरी जानकरी।
इस यात्रा में पहले आप श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या घूमने जाएंगे, फिर बक्सर में विश्वामित्र आश्रम और रामरेखा घाट पर गंगा स्नान होगा। ये स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी पहुंचेगी फिर आखिर में माता सीता की जन्म स्थली नेपाल के जनकपुर के दर्शन होंगे। इसके बाद, भोले की नगरी काशी होगी जहां आप मां सीता समाहित स्थल, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट स्थित धार्मिक जगहों के दर्शन कर पाएंगे। रातभर रूकने की व्यवस्था काशी, प्रयागराज और चित्रकूट में होगी।
Read also; Valley of Flowers Trip: फूलों से भरी घाटी की ट्रिप का करे प्लान, काफी यादगार रहेगा सफर!
चित्रकूट के बाद आप नासिक में पंचवटी और त्रयंबकेश्वर मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। इसके अलावा अंजनी पर्वत स्थित हनुमान जन्म स्थल के दर्शन और प्राचीन किष्किंधा नगरी हंपी भी देख सकेंगे। हम्पी से रामेश्वरम पहुंचकर शिव मंदिर और धनुषकोडी देख सकेंगे। आखिर में आप तेलंगाना के भद्राचलम में जाएंगे और फिर 8000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर आप दिल्ली लौटेंगे।
बता दे, पर्यटकों को शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलेगा और 18 दिनों की इस यात्रा की 62,370 रुपये चुकाने होंगे। खास बात ये है की आप चाहे तो इस पैकेज को आप किश्तों पर भी ले सकते हैं।
