Site icon Buziness Bytes Hindi

IRCTC Rajasthan Tour: सर्दियों में राजस्थान घूमना चाहते है तो, IRCTC का ये पैकेज है बेस्ट !

IRCTC Rajasthan Tour

लाइफस्टाइल डेस्क। IRCTC Rajasthan Tour – IRCTC हमेशा बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आता है, जम्मू-कश्मीर, दक्षिण-भारत, नॉर्थ-ईस्ट या फिर धार्मिक स्थलों पर घूमना हो IRCTC कुछ न कुछ स्पेशल लेकर आता है। इस बार IRCTC राजस्थान घूमने का बेहतरीन तोहफा लेकर आया है, इस टूर पैकेज के माध्यम से आप राजस्थान के कई शहर घूम सकते है।

इस टूर पैकेज का नाम ‘रॉयल राजस्थान एक्स-मुंबई’ है, ये ‘देखो अपना देश’ के तहत इस टूर पैकेज की शुरुवात हुई। बता दे, टूर पैकेज में आप पूरे 8N/9D दिन घूम सकते हैं।

आप टूर पैकेज में जयपुर, जैसलमेर, झीलों की नगरी यानी उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर जैसे शहर घूम सकते हैं। इस यात्रा में फ्लाइट से यात्रा करने की सुविधा है, आपको ब्रेकफास्ट, लंच के साथ-साथ डिनर की भी सुविधा मिलेगी। बेहतरीन होटल में ठहरने की सुविधा और शहर की अन्य जगहों पर घूमने के लिए लोकल बस भी दी जाएगी।

एक व्यक्ति को 57100 रुपये, 2 व्यक्ति 43400 रुपये और अगर 3 व्यक्ति हाउ तो 40700 रूपये। मुंबई से राजस्थान के लिए 19-11-2022 को फ्लाइट है। (Image/ Freepik)

Exit mobile version