IRCTC Nepal Tour Package: नेपाल घूमना चाहते है तो आईआरसीटीसी का ये पैकेज है बेस्ट!

ट्रेवलIRCTC Nepal Tour Package: नेपाल घूमना चाहते है तो आईआरसीटीसी का ये...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। IRCTC Nepal Tour Package –  आईआरसीटीसी हमेशा अपना खास पैकेज लेकर आता है, इस बार भी आईआरसीटीसी नेपाल घूमने का पैकेज लेकर आया है। ये पैकेज किफायती दरों पर सुविधाएं दे रहा है, आप इन सुविधाओं के साथ नेपाल की यात्रा कर सकते है। तो चलिए बिना देर किए जानते है इस खास पैकेज के बारे में। 

Read also: Waterfalls In Meghalaya: मेघालय के ये खूबसूरत झरने देंगे दिल को सुकून, एक बार जरूर जाएं!

नेपाल टूर पैकेज में 6 दिन और 5 रात का समय है, इसमें आप नेपाल के काठमांडू और पोखरा शहर घूम सकेंगे। साथ ही 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में ठहरने के लिए मिलेगी। आप काठमांडू और पोखरा के दर्शनीय स्थलों की सैर खूब मजे से कर सकते है, जिसमे पशुपतिनाथ मंदिर, स्वयंभूनाथ स्तूप, मनोकामना मंदिर, मुक्तिनाथ मंदिर, विंध्यवासिनी मंदिर, सेती गंडकी नदी, देवी का झरना, गुप्तेश्वर महादेव गुफा, बरही मंदिर, सारंगकोट हिलटॉप, बौद्धनाथ मंदिर ।

आपको इस पैकेज की पूरी जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मिल जाएगी। अगर आप अकेले ही यात्रा करना चाहते हैं तो 48,500 रुपये में पूरी सैर कर सकते हैं वही दो लोगों को प्रति व्यक्ति 39,000 रुपये लगेंगे। साथ ही अगर बच्चे हैं तो इनका किराया भी अलग से ही देना होगा।

Read also: Devalsari Uttarakhand: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है देवलसारी, यहां जाना न भूले!

जानकरी के लिए बता दे, ये टूर 19 जून को शुरू होकर 24 जून 2022 को खत्म होगा और  यात्रा लखनऊ एयरपोर्ट से शुरू होगी। जब आप काठमांडू पहुँच जाएंगे तो रातभर होटल में रुकना होगा, फिर सुबह से काठमांडू की सैर शुरू होगी और साथ में पोखरा की। इस पैकेज में आपको सामान्य सी सारी सुविधाएं मिलेंगी। आने जाने के खर्च से लेकर होटल में रहने का खर्च शामिल है और साथ में ब्रेकफास्ट और डिनर भी है। आपके टूर गाइड की फीस भी इसी में शामिल है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related