Site icon Buziness Bytes Hindi

पाकिस्तान पर ईरान की एयर स्ट्राइक

air strike

ईरान ने भारत की तरह कल रात पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर दी जिसमें तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है. ईरान की एयरफोर्स ने आतंकी संगठन जैश अल अदल के ठिकानों पर हमला किया है. ड्रोन और मिसाइल से किए गए हमले में तीन की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है . दिलचस्प बात ये हैं कि इस एयर स्ट्राइक से पहले ईरान के विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाह्यान पाकिस्तान के केयरटेकर पीएम अनवर उल हक काकर से स्विटजरलैंड के दावोस में हाथ मिला रहे थे. ईरानी विदेश मंत्री और पाक पीएम वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने के लिए दावोस में पहुंचे हैं.

अब आतंकवादी समूह जैश अल अदल के ठिकानों पर ईरानी हमलों के बाद पाकिस्तान भड़का हुआ है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ईरान द्वारा पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की कड़ी निंदा की और ईरानी मामलों के मंत्री को विदेश मंत्रालय में तलब किया। विदेश मंत्रालय का कहना है कि पाकिस्तान की संप्रभुता का यह उल्लंघन पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं जिसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान ने हमेशा कहा है कि आतंकवाद क्षेत्र के सभी देशों के लिए एक आम खतरा है जिसके लिए समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता है, एकतरफा कार्रवाई अच्छे पड़ोसी संबंधों के साथ संगत नहीं है और यह आपसी विश्वास को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है।

बता दें कि जैश अल अदल एक सुन्नी आतंकवादी समूह है जो पाकिस्तान से अपनी गतिविधियों को अंजाम देता है. ये आतंकी संगठन ईरान के अंदर अपनी गतिविधियों को नजाम देता रहा है, इसने कई बार ईरानी बॉर्डर पुलिस की किडनैपिंग भी की है. ईरान में जैश अल अदल को जैश अल धुल्म के नाम से भी जाना जाता है. पाकिस्तान का दावा है कि ईरान के इस हमले में तीन मासूमों की मौत हुई है वहीँ ईरान तीन आतंकियों की मौत की बात कर रहा है.

Exit mobile version