Site icon Buziness Bytes Hindi

Iran: इमारत ढ़हने से 31 लोंगो की हुई मृत्यु, उग्र प्रदर्शन हुये शुरू

दक्षिण पश्चिमी ईरान में एक इमारत के ढ़हने से 31 लोंगो की मृत्यु होने की खबर है। दूसरी ओर इस घटना के बाद गुस्से में लोग सड़कों पर उतर आये हैं, जहाँ उन्होंने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिये हैं। वहीं इस घटना के बाद ईरान के दूत आयतुल्ला हैदरी अलिकासिर ने शोकाकुल परिजनों से बात करने की कोशिश की, जिसके बाद नाराज प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बेशर्म कहना शुरू कर दिया।

वहीं इसी बीच नाराज प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बेशर्म कहना शुरू कर दिया, जहाँ उन्होंने नारा लगाते हुये कहा कि हम उसे मार देंगे, जिसने हमारे भाइयों को मारा है। वहीं इस झड़प के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर लाठीचार्ज करके, आँसू गैस के गोले दागे, जिससे उन्हें अलग किया जा सके। बता दें कि एक हफ्ते पहले ईरान की जनता यहाँ बढ़ती महँगाई और अन्य आर्थिक संकटों पर इस्लामिक रिपब्लिक पर खासे गुस्से में नजर आ रही थी, इसके साथ ही अब यह सब होने से उनका गुस्सा और भी भड़क गया है।

वहीं हाल में ही ईरान के गार्डों ने समुद्र में ग्रीस के 2 तेल जहाज पकड़ लिये थे, जिसके बाद तेहरान और पश्चिमी इलाकों में तनाव बढ़ गया था। दूसरी ओर इस पूरे मसले पर बोलते हुये अबादन के गवर्नर ने टेलीविजन देखने वालों से अनुरोध किया है कि वह केवल आधिकारिक मीडिया का पालन करें, इसके साथ ही सोशल मीडिया में फैल रही अफवाहों से दूर भी रहें।

Exit mobile version