Site icon Buziness Bytes Hindi

The Power of 123 टैग के साथ मार्केट में आज लॉन्च होगा iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर

Technology:- मोटर साइकिल कम्पनी TVS ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने नए iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर का टीजर लॉन्च किया है। कम्पनी द्वारा लॉन्च टीजर में स्कूटर की झलकियों को दिखाया गया है जो कि TVS के ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इस स्कूटर में कम्पनी ने टैग लाइन The Power of 123 टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। यह स्कूटर मार्केट में 18 मई यानी आज दोपहर लॉन्च किया जाएगा।
iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS का नया स्कूटर है जो बेहतरीन डिजाइन के साथ मार्केट में पेश किया जा रहा है। इसके डिजाइन को भारतीय काफी पसंद कर रहे हैं और उसको खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि मार्केट में जल्द ही यह स्कूटर अपनी उम्दा जगह बना लेगा। 
जानकारी के लिए बता दें TVS का मौजूदा मॉडल 75 km की रेंज के साथ आता है। सूत्रों का कहना है कि आज लॉन्च हों रहे स्कूटर के नए मॉडल में बड़ा बैटरी पैक दिया जाएगा। यह iQube TVS के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो का एकमात्र प्रोडक्ट है। इसकी भारत में टक्कर Ola S1 Pro, Ather 450 सीरीज़, Bajaj Chetak EV सहित कई अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होती है। मौजूदा मॉडल की कीमत की बात करें, तो FAME II और राज्य सरकारस की सब्सिडी के बाद इसकी कीमत 1,00,777 रुपये है।
Exit mobile version