टेक डेस्क। iQOO Neo 7 : चीनी स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने एक स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसमे यूजर को मिड रेंज बजट में प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। इसमें ट्रिलप रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, मेन लेंस 50MP का है और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। पावर देने के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें बहुत कुछ है, चलिए विस्तर में जानते है।
iQOO Neo 7 की कीमत
आपको बता दे, iQOO ने इसे चार कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2699 युआन (लगभग 30,900 रुपये) है। साथ ही, 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 2999 युआन (लगभग 34,300 रुपये) है। वही अगर बात करे 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की तो इसकी कीमत 3299 युआन (लगभग 37,700 रुपये) और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट है 3599 युआन (लगभग 41,200 रुपये)
इस स्मार्टफोन को आप ऑरेंज, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
iQOO Neo 7 स्पेसिफिकेशन्स
iQOO Neo 7 में आपको 6.78-inch का Full HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जिसमे E5 AMOLED स्क्रीन है। स्क्रीन में डिस्प्ले के लिए एक अलग से चिप भी है और ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर के साथ आता है। 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन यूजर को मिलेगा साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है, मेन सेंसर 50MP का Sony IMX766V है। वही, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस आपको इस स्मार्टफोन में मिल जायेगा।
इसके अलावा, 16MP का सेल्फी कैमरा और पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, इसमें 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। ये एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर काम करेगा।

