iQoo कर रहा है भारत में Neo 5 को लॉन्च करने की तैयारी, जाने डिटेल्स में

टेक्नोलॉजीiQoo कर रहा है भारत में Neo 5 को लॉन्च करने की...

Date:


iQoo कर रहा है भारत में Neo 5 को लॉन्च करने की तैयारी, जाने डिटेल्स में

iQoo भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQoo Neo 5 लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। वहीं अब यह स्मार्टफोन भारत की सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी लिस्ट हो गया है और इससे स्पष्ट होता है कि कंपनी जल्द ही इसे बाजार में उतारेगी। हालांकि अभी तक इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने ट्विटर के जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि iQoo Neo 5 भारत की सर्टिफिकेशन साइट BIS पर लिस्ट हो गया है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि यूजर्स को लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, इसके अलावा किसी अन्य डिटेल का खुलासा नहीं किया गया है।

iQoo Neo 5 की संभावित कीमत

चीन में iQoo Neo 5 के बेस मॉडल की कीमत CNY 2,499 यानि 27,999 रुपये है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी भारत में इसे 27,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ ही लॉन्च कर सकती है। चीन में यह स्मार्टफोन क्लाउड शेडो ब्लू, नाइट शेडो ब्लैक और पिक्सल ओरेंज कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। 

Read also: ऑटो आई केयर ने सयाजी शिंदे को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

iQoo Neo 5 के स्पेसिफिकेशन्स

एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित iQoo Neo 5 को Snapdragon 870 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से 256GB तक का डाटा एक्सपेंड कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.62 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल और 120Hz का रिफ्रेश रेट मौजूद है। फोन में शानदार ग्राफिक्स क्वालिटी के लिए Adreno 650 जीपीयू मौजूद है। 

iQoo Neo 5 में फोटोग्राफी के लिए यूजर्स को ​ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48MP का है, जबकि 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर दिया गया है। फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इसमें 16MP का फ्रंट सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

कृषि भारत की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है...

आयुष्मान भारत योजना से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs)

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...