Site icon Buziness Bytes Hindi

दमदार बैटरी के साथ iQOO 9 स्मार्टफोन होगा लॉन्च, जाने पूरी डिटेल्स


दमदार बैटरी के साथ iQOO 9 स्मार्टफोन होगा लॉन्च, जाने पूरी डिटेल्स

टेक कंपनी IQOO अपने नए स्मार्टफोन iQOO 9 पर काम कर रही है। टेक टिप्सटर डिजिटल स्टेशन ने iQOO 9 की लॉन्चिंग और बैटरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

टेक टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि iQOO 9 को इस वर्ष की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। यूजर्स को इस फोन में Dual-Cell तकनीक मिलेगी। इसमें 2,155mAh की दो बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है।

बता दें कि आईकू ने जनवरी 2021 में iQOO 7 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की चीन में शुरुआती कीमत 3,798 यानि लगभग 43,100 रुपये है। फीचर की बात करें तो कंपनी ने iQOO 7 स्मार्टफोन में Snapdragon 888 प्रोसेसर और 6.64 इंच का फुल एचडी प्लस दिया है। साथ ही इसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें पहला 48MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा 13MP का पोट्रेट लेंस है। जबकि इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।              

Exit mobile version