Site icon Buziness Bytes Hindi

iQOO 7 सीरीज भारत में आज होगी सेल के लिए उपलब्ध, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स और कीमत


iQOO 7 सीरीज भारत में आज होगी सेल के लिए उपलब्ध, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

 iQOO की लेटेस्ट iQOO 7 सीरीज भारत में इस माह के अंत में लॉन्च होने जा रही है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले इस सीरीज की माइक्रो साइट ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर लाइव कर दी गई है। इससे साफ हो गया है कि आईकू 7 सीरीज के डिवाइस की बिक्री अमेजन से की जाएगी। 

iQOO 7 सीरीज की संभावित कीमत 

आपको बता दें कि iQOO 7 को सबसे पहले चीन में पेश किया गया था। इस फोन के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,798 चीनी युआन (करीब 43,100 रुपये) और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,198 चीनी युआन (करीब 47,600 रुपये) है। उम्मीद है कि इस फोन की भारत में कीमत 30,000 से 35,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। 

Read also: कोविड इंडिया: 24 घंटे में 1.61 लाख केस और 879 मौतें

iQOO 7 की स्पेसिफिकेशन

iQOO 7 को एंड्राइड 11 ओएस पर पेश किया गया है और यह लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6.64 इंच का फुल एचडी प्लस दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। iQOO 7 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का है। जबकि 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 13MP को पोट्रेट लेंस मौजूद है। 

वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। iQOO 7 की मुख्य खासियत इसमें दिया 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर है। यह स्मार्टफोन दो बैटरी पैक के साथ आता है। इसमें 2000mAh और 4000mAh की बैटरी शामिल हैं। जो कि यूजर्स को सिंगल चार्ज में 4G नेटवर्क पर 15.6 घंटे का टाॅकटाइम देती है।   

Exit mobile version