IPS आरके विश्वकर्मा बने UP के कार्यवाहक DGP, मेरठ में रह चुके हैं तैनात

उत्तर प्रदेशIPS आरके विश्वकर्मा बने UP के कार्यवाहक DGP, मेरठ में रह चुके...

Date:

लखनऊ। 1988 बैच के आईपीएस राजकुमार विश्वकर्मा को यूपी का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। आरके विश्वकर्मा 90 के दशक में मेरठ में एसपी सिटी और एसपी देहात के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। आरके विश्वकर्मा वर्तमान में डीजी पुलिस भर्ती बोर्ड के पद पर तैनात हैं।
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में नए डीजीपी के रूप में आरके विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया है। वह उत्तर प्रदेश के नए कार्यवाहक डीजीपी होंगे।उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के राज में माफिया खत्म हो गए है जो है उनके खिलाफ भी जल्द सख्त कार्यवाही होगी।

प्रदेश के वर्तमान डीजीपी डीएस चौहान आज सेवानिवृत्त हो गए हैं। वह यूपी में सबसे लंबे समय तक कार्यवाहक डीजीपी के रुप में तैनात रहे। विश्वकर्मा ने डीजीपी मुख्यालय पहुंच कर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी आरके विश्वकर्मा कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

1988 बैच के ही चार अफसर डीजीपी पद की रेस में बताए जा रहे थे। इनमें विजय कुमार की सेवानिवृत्ति जनवरी 2024 में है। वहीं डीजी की रेस में एक नाम आनंद कुमार का भी था। वह अप्रैल 2024 में रिटायर होंगे। इसी बैच के अनिल कुमार अग्रवाल जो कि फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह अप्रैल और डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा मई 2023 में रिटायर होने वाले हैं। फ़िलहाल विश्वकर्मा को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। वह 31 मई तक डीजीपी रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related