व्यापार:- वैसे तो हर कोई IPO पर दांव लगाकर बड़ा फायदा कमाने की फिराक में रहता है। हर किसी को लगता है कि वह जो भी दांव लगाए उंसे उसमे फायदा मिले। वही अभी हाल ही में LIC के आईपीओ के खुलने के बाद सबका ध्यान उसी पर है। लेकिन IPO निवेशकों के लिए 11 मई का दिन काफी खास है इस दिन दो बड़ी कम्पनी वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स और डेल्हीवरी के आईपीओ खुलने को है।
अगर हम वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स की बात करें तो इस कम्पनी में आईपीओ के तहत 50.74 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। इसका IPO 11 मई को खुलकर 13 मई को बन्द होगा। वही एंकर निवेशकों के लिए इसका IPO 10 मई को खुल जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कंपनी के ‘वीनस’ ब्रांड के उत्पादों की आपूर्ति रसायन, इंजीनियरिंग, उर्वरक, दवा, ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण, कागज और तेल एवं गैस जैसे विविध क्षेत्रों में की जाती है।
सूत्रों का कहना है कि इसके आईपीओ का आकार पहले 7,460 करोड़ रुपये था जो अब 5,235 करोड़ रुपये हो गया है। IPO के तहत इस बार 4,000 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी करने की योजना है। वही इसके वर्तमान शेयरधारकों द्वारा 1,235 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश की जाएगी।

