Site icon Buziness Bytes Hindi

टी-20 वर्ल्ड कप की जगह होगा आईपीएल


टी-20 वर्ल्ड कप की जगह होगा आईपीएल

नई दिल्ली। क्रिकेट फैन्स के लिए खास खबर है. अक्टूबर में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप 2020 का स्थगित होना लगभग तय हो गया है और इसी हफ्ते इस बात का ऐलान भी किया जा सकता है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोट्र्स के मुताबिक टी-20 वर्ल्डकप के दौरान आईपीएल 2020 का आयोजन होगा और सितंबर में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इंग्लैैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी.

18 अक्टूबर से होनी थी शुरूआत
रिपोट्र्स की मानें तो आईपीएल 2020 का आयोजन टी-20 वर्ल्ड कप 2020 की जगह होगा. आईसीसी बोर्ड इस हफ्ते टी-20 वर्ल्ड कप 2020 के स्थगित होने का ऐलान कर सकता है. दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना था. ऑस्ट्रेलिया में एक जगह से दूसरी जगह जाना फिलहाल संभव नहीं है, इसी को देखते हुए टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन स्थगित होना निश्चित माना जा रहा है.

पहले वनडे, टी-20 खेलेंगे कंगारू

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने फैसला किया है कि वो अपने प्लेयर्स को आईपीएल खेलने की इजाजत देगी, लेकिन इससे पहले वो इंग्लैंड में लिमिटेड ओवर सीरीज खेलेंगे. इसके बाद आईपीएल एशिया या दुबई कहीं भी हो, वहां वो जा सकेंगे. ऑस्ट्रेलियाई अखबार द टेलीग्राफ की मानें तो ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स को इंग्लैैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज की तैयारी में के लिए कह दिया गया है. अखबार के मुताबिक इसी हफ्ते टी-20 वर्ल्ड कप स्थगित करने का ऐलान किया जा सकता है.

वेस्ट एशिया में कहीं भी

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईपीएल में अपने प्लेयर्स को खेलने की अनुमति देने का फैसला करता है तो ‘आदर्श परिदृश्य यह होगा कि वे इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बाद सीधे वेस्ट एशिया में जहां भी इस टी-20 लीग का आयोजन होगा, वहां जा सकते है.

वनडे, टी-20 सीरीज की तैयारी

आईपीएल होगा, तो उठेंगे सवाल : इंजमाम
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम-उल-हक ने कहा कि बीसीसीआई का आईसीसी पर कंट्रोल रहा है. ऐसे में अगर टी-20 वर्ल्ड कप की जगह आईपीएल होता है, तो इससे आईसीसी पर सवाल खड़े होंगे. इंजमाम का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब टी-20 वर्ल्ड कप पर कोरोना संकट के बादल मंडरा रहे हैं. इंजमाम ने कहा कि आईसीसी को इंटरनेशनल टूर्नामेंट की जगह प्राइवेट लीग को मंजूरी नहीं देनी चाहिए. इससे युवा खिलाड़ी इंटरनेशनल की जगह प्राइवेट टूर्नामेंट्स पर ज्यादा फोकस करेंगे. हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि कोरोना के चलते 16 देशों को होस्ट करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा.

Exit mobile version