नई दिल्ली। बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की शुक्रवार को ऑनलाइन होने वाली बैठक में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों के बीच आइपीएल के आयोजन का खाका तैयार करना शीर्ष एजेंडा होगा.
बैठक के 11 सूत्रीय एजेंडे में घरेलू क्रिकेट सत्र पर भी चर्चा की जाएगी, जिसमें देश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए कटौती किए जाने की संभावना है. तीसरा बिंदू पुरुष क्रिकेट टीम के भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में बदलाव है, क्योंकि तीन सीरीज (श्रीलंका और जिंबाब्वे के सीमित ओवरों के दौरे, इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज) पहले ही रद हो चुकी हैं. भारतीय टीम ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च में खेला था. परिषद आइपीएल को लेकर भी चर्चा करेगी, जिसे स्वास्थ्य संकट के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया था. बीसीसीआई सितंबर से नवंबर के शुरू तक लीग के आयोजन की संभावना तलाश रहा है.
सभी विंडो पर विचार
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘बेशक सभी विकल्पों पर विचार किए जाने की जरूरत है. पहला विकल्प भारत है, लेकिन आपको नहीं पता कि स्थिति कैसी रहेगी. बेशक यूएई और श्रीलंका भी हैं, लेकिन आइपीएल के विदेश में आयोजन से खर्चा बढ़ेगा. मुझे लगता है कि हाल में अध्यक्ष ने भी यह बात कही थी. मुझे नहीं लगता कि हम अब भी इस स्थिति में हैं कि स्थल तय कर सकें

