Site icon Buziness Bytes Hindi

19 सितम्बर से यूएई में होगा आईपीएल


19 सितम्बर से यूएई में होगा आईपीएल

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आईसीसी ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को स्थगित करने का ऐलान कर दिया. टी20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने के बाद बीसीसीआई के लिए आईपीएल के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है. खबरों की माने तो बीसीसीआई आईपीएल का शेड्यूल तय कर चुके हैं और इस बारे में फ्रेंचाइजी और ब्रॉडकास्टर्स को भी बता दिया गया है.

आठ नवंबर को खेला जाएगा फाइनल

बीसीसीआई के सूत्र ने पीटीआई को दिए बयान में बताया कि आईपीएल 19 सितंबर से शुरू होगा और आठ नवंबर को फाइनल खेला जाएगा. सूत्र ने कहा, ‘आईपीएल की शुरुआच 19 सितंबर से होगी और आठ नवंबर को फाइनल खेला जाएगा. 51 दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट का शेड्यूल फ्रेचाइजियों, ब्रॉडकास्टर और स्टेकहोल्डर की हामी और जरूरत के हिसाब से बनाया गया है.’ पहले कहा जा रहा था कि आईपीएल की शुरुआत 26 सितंबर से होगी हालांकि भारत नहीं चाहता था कि टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे की तैयारियों में कोई कमी आए.

51 दिनों तक खेला जाएगी लीग
ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाने के लिए भारत को वहां के सरकारी नियमों के मुताबिक 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा. अगर आईपीएल में देरी होती है तो यह खिलाड़ियों के मुश्किल खड़ी कर सकती है. सूत्र ने कहा है कि, ‘टूर्नामेंट 51 दिनों तक चलेगा जिसमें डब हेडर कम होंगे. सात हफ्तों तक चलने वाले टूर्नामेंट केवल पांच डबल हेडर मुकाबले ही होंगे.’ शेड्यूल के मुताबिक उम्मीद जताई जा रही है टीमें 20 अगस्त से कैंप की शुरुआत करेंगे.

शाम 7.30 बजे शुरू होंगे मैच
रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के मैच शाम 7.30 बजे से शुरू किये जा सकते हैं. भारत में ये मैच 8 बजे से शुरू होते थे और 7.30 बजे टॉस होता था. लेकिन इस बार आईपीएल यूएई में हो सकता है जिस वजह से मैच के समय में बदलाव हो रहा है. जब से खबरें आ रही थी कि यूएई में आईपीएल हो सकता है तभी से वहां की क्रिकेट एसोसिएशन ने खुद को तैयार करना शुरू कर दिया था. दुबई स्पोर्ट्स सिटी के हेड ऑफ क्रिकेट इवेंट्स सलमान हनीफ ने कहा था कि दुबई स्पोर्ट्स सिटी, जिसमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और आईसीसीअकादमी मैचों के लिए तैयार है. बता दें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 पिच बनी हुई हैं, जिससे यहां पिच को तैयार करने में कोई परेशानी नहीं होने वाली है.

Exit mobile version