IPL: CSK टीम के तीन सदस्य कोविड पॉजिटिव

स्पोर्ट्सIPL: CSK टीम के तीन सदस्य कोविड पॉजिटिव

Date:


IPL: CSK टीम के तीन सदस्य कोविड पॉजिटिव

इंडियन प्रीमियर लीग में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के तीन सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं.

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके के CEO काशी विश्वनाथन, बॉलिंग कोच एल बालाजी और बस क्लीनर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सीएसके के सदस्यों का कोरोना का टेस्ट रविवार को किया गया था. बीसीसीआई के एक शीर्ष सूत्र ने उनके मामले को ‘गलत पॉजिटिव’ घोषित किया है.

CSK की टीम दिल्ली में है और बुधवार को उसका राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच है. इस बीच टीम ने प्रैक्टिस सेशन को भी रद्द कर दिया है. वहीं दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के पांच ग्राउंड स्टाफ को भी कोरोना हो गया है. उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है. बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कल सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा. डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा कि इनमें कोई भी मैदानकर्मी वह नहीं है जिसे मैदान पर जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related