विश्व कप के बाद अब आईपीएल की तैयारी शुरू हो गयी है, 1166 खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को होने वाली है, ये नीलामी इस बार दुबई में होगी और ऐसा पहली बार हो रहा है. इस मिनी नीलामी 77 खिलाडियों की खरीद फरोख्त फ्रैंचाइज़ी टीमें कर सकती हैं, इन 77 खिलाडियों में 30 विदेशी क्रिकेटर्स होंगे। नीलामी में टीमों के पास 262.95 करोड़ रुपये खर्च करने का मौका होगा.
जिन 1166 खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपनी बोली लगाने का फैसला किया है उनमें 830 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। रजिस्टर्ड खिलाडियों की सूची में 212 कैप्ड खिलाड़ी, 909 अनकैप्ड खिलाड़ी और 45 आईसीसी सहयोगी देशों के खिलाडी शामिल हैं। अपील की सभी दस टीमों ने अगले साल मार्च में शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न के लिए रिटेन और रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों का खुलासा कर दिया है। अगले साल के आईपीएल के लिए दस फ्रैंचाइज़ी ने 173 खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन कर लिया है।
इस मिनी नीलामी के लिए सभी टीमों के पर्स में उपलब्ध रकम कुछ इस तरह है. चेन्नई सुपर किंग्स: ₹31.40 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स: ₹28.95 करोड़, गुजरात टाइटंस: ₹23.15 करोड़, लखनऊ सुपर जाइंट्स: ₹13.15 करोड़, मुंबई इंडियंस: ₹15.25 करोड़, पंजाब किंग्स: ₹29.10 करोड़, राजस्थान रॉयल्स: ₹14.50 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: ₹23.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद: ₹34.00 करोड़।
