Site icon Buziness Bytes Hindi

IPL 2022 MI vs SRH Live Updates: SRH की MI पर तीन रनों से रोमांचक जीत

SRH ने आज एक बेहद रोमांचक मैच में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को मात्र तीन रनों से हराकर गणितीय आधार पर प्ले ऑफ में पहुँचने की अपनी उम्मीदों को अभी ज़िंदा रखा हुआ है. हैदराबाद की टीम से मिले 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 190 रनों तक पहुँच गयी थी. एक समय टीम डेविड ने छक्कों की झड़ी लगाकर एकतरफा हो रहे मैच को रोमांच स्थिति में पहुंचा दिया था मगर डेविड के आउट होने के बाद मुंबई की उम्मीदें टूट गयी.

मुंबई के लिए आज आईपीएल में पहली बार ओपनिंग जोड़ी ने मज़बूती दिखाई और रोहित-ईशान की जोड़ी ने 95 रनों की साझेदारी कर एक मज़बूत नीव रखी मगर इस जोड़ी के टूटते ही विकटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और मुंबई पिछड़ती चली गयी. रोहित ने 48 और ईशान किशन ने 43 रनों की पारियां खेलीं। मुंबई की बिगड़ती लय को मिडिल आर्डर में टीम डेविड ने संभाला और 18 गेंदों पर ताबड़तोड़ 46 रनों की पारी खेलकर SRH के कप्तान विलियम्सन के होश उड़ा दिए. अंतिम ओवर में मुंबई को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे, क्रीज़ पर रमनदीप सिंह और जयप्रीत बुमराह थे, इस ओवर में 15 रन बने जिसमें से 14 रन रमनदीप ने बनाये और इस तरह बेहद नज़दीक आकर मुंबई को हार का सामना करना पड़ा. 

Read also: Sports News : शिखर भी बने फ़िल्मी दुनिया का हिस्सा

दरअसल मुंबई की गाडी को पटरी से उतरने का काम इस आईपीएल के सनसनीखेज़ गेंदबाज़ जो अपनी तेज़ी का जलवा लगातार बिखेर रहे हैं उमरान मालिक ने ताबड़तोड़ तीन विकेट झटककर उतार दी. 

इससे पहले SRH ने अभषेक वर्मा का विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद तेज़ रफ़्तार से बल्लेबाज़ी की. प्रियम गर्ग 42, राहुल त्रिपाठी 76, निकोलस पूरन 36 की  पारियों से ऐसा लगा रह था कि 200 के काफी पार जायेगा मगर SRH के बाद के बल्लेबाज़ों ने वह तेज़ी बरक़रार नहीं रखी. मुंबई के लिए रमनदीप सिंह ने तीन विकेट हासिल किये। SRH की इस जीत के बाद प्ले ऑफ में अंतिम टीम की लड़ाई और दिलचस्प हो गयी है क्योंकि हैदराबाद की टीम के पास भी अभी मौका है प्ले ऑफ में पहुँचने का. अब लीग के बचे हुए पांच में से चार मैच बहुत महत्वपूर्ण हैं जो ऊपर जाती हुई किसी भी टीम की टांग घसीट सकते हैं, नेट रन रेट भी निर्णायक भूमिका निभा सकता है.

Exit mobile version