Site icon Buziness Bytes Hindi

IPL Media Rights: 105 करोड़ में पांच सालों के लिए बिके आईपीएल के मीडिया राइट्स

IPL Media Rights:: दो दिनों की ऑनलाइन ऑक्शन प्रक्रिया के बाद आईपीएल के टीवी और डिजिटल राइट्स बिक गए हैं। 5 सालों के लिए टीवी राइट्स को जहाँ 57.5 करोड़ में तो वहीं डिजिटल राइट्स को 48 करोड़ में बेचा गया है। बता दें कि टीवी राइट्स का बेस प्राइस 49 करोड़ और डिजिटल राइट्स का ब्रेस प्राइस 33 करोड़ रूपये रखा गया था।  वेबसाइट क्रिकबज से मिली जानकारी के अनुसार यह राइट्स कुल 43000 करोड़ से भी ज्यादा में बिके हैं, इसमें पैकेज A और पैकेज B दोनों के राइट्स 105.5 करोड़ रुपये प्रति मैच के हिसाब से तय हुए हैं। 

Also read: गावस्कर ने हार्दिक को बताया गेम चेंजर

बता दें कि पैकेज A में भारत में होने वाले टेलीकास्ट के राइट्स होते हैं वहीँ पैकेज B विदेशों में प्रसारण के राइट्स होते है। मिली जानकारी के अनसार पैकेज A और पैकेज B को दो अलग अलग कंपनियों ने खरीदा है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि पैकेज A के राइट्स जीतने वाली कंपनी पैकेज B के भी राइट्स खरीदने के लिए चैलेंज करेगी। 

बता दें कि स्टार इंडिया ने पांच सालों के लिए 16,347.50 करोड़ रुपये की बोली के साथ आईपीएल मीडिया राइट्स खरीदे थे जो 2017 से 2022 तक के लिए थे। इससे पहले आईपीएल की शुरुआत में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने 8200 करोड़ में 10 साल के लिए आईपीएल मीडिया राइट्स खरीदे थे वहीँ नोवी डिजिटल ने 2015 में तीन वर्षों के ग्लोबल डिजिटल राइट्स 302.2 करोड़ में ख़रीदे थे।

Exit mobile version