आईपीएल: बस एक दिन और, सज चूका है मैदान

फीचर्डआईपीएल: बस एक दिन और, सज चूका है मैदान

Date:

बस एक दिन और, फिर शुरू होगा भारत में क्रिकेट के मेला, यानि इंडियन प्रीमियर लीग. 74 मैच और दो महीनों तक चलने वाले क्रिकेट के इस अंतराष्ट्रीय मेले का इंतज़ार अब ख़त्म होने को है। इस बार का आईपीएल पिछले कई आईपीएल से ख़ास है क्योंकि इस बार सिर्फ दो या तीन नहीं बल्कि कई वेन्यूज पर और दर्शकों से भरे हुए मैदानों पर आईपीएल खेला और कई वर्षों के बाद ओपनिंग सेरेमनी भी होने जा रही है जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज अदाकार और सिंगर अपनी अदाओं और आवाज़ का जादू बिखेरेंगे। बता दें कि 2018 से किसी न किसी कारण उद्घाटन समारोह नहीं हुआ था.

गुजरात-CSK में पहला मुकाबला

क्रिकेट के इस मनोरंजक महामेले में पहला मुकाबला पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जायेगा जो किसी तूफानी शुरुआत से कम नहीं होगा। पिछले सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने सबको चौंका दिया था और उसे एकबार फिर खिताब का मज़बूत दावेदार माना जा रहा है, वहीँ चेन्नई सुपर किंग्स को अभी भी धोनी से उम्मीद है कि वो आईपीएल छोड़ने से पहले एक और खिताब टीम की झोली में डाल दें.

क्या पांचवां खिताब जीतेगी CSK

गुजरात टाइटंस की बात करें तो पिछले सीजन के ज्यादातर मैचों में उसे अपने शीर्ष क्रम की नाकामियों से जूझना पड़ा. ये तो मिडिल ऑर्डर में कप्तान हार्दिक, डेविड मिलर और राहुल तेवतिया जैसे बल्लेबाजों का कमाल था जो गुजरात फाइनल तक का सफर तय कर अंतिम बढ़ा भी पार कर गयी. इन तीनों को छोड़ ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, विजय शंकर जैसे खिलाड़ी टॉप आर्डर में कोई ख़ास योगदान नहीं दे सके. हालाँकि इस बार अपनी बल्लेबाज़ी को मज़बूत करने के लिए गुजरात ने केन विलियम्सन जैसे अनुभवी खिलाडी को चुना है लेकिन ये अनुभवी खिलाड़ी टी 20 क्रिकेट से दूर हो चूका है, अब देखना है कि दो करोड़ में बिकने वाले विलियम्सन गुजरात की टीम को कितना मज़बूत करते हैं. वहीँ CSK की टीम अपने पांचवें खिताब की तैयारी कर रही है और उसके लिए धोनी की तरफ देख रही है जो इन दिनों मैदान पर खूब पसीना बहा रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...