स्मिथ आईपीएल खेलने को तैयार, अगर सरकार दे इजाज़त

स्पोर्ट्सस्मिथ आईपीएल खेलने को तैयार, अगर सरकार दे इजाज़त

Date:


स्मिथ आईपीएल खेलने को तैयार, अगर सरकार दे इजाज़त

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर तो थमने का नाम नहीं ले रहा, लेकिन कई देशों में खेल दोबारा से शुरू हो रहे हैं। आईपीएल सीजन-13 होगा या नहीं, इसपर भी अंतिम फैसला नहीं आ सका क्योंकि अक्तूबर में टी20 विश्व कप लेकर भी प्लानिंग हो रही है। कई लोगों का मानना है कि आईपीएल होना चाहिए जबकि टी20 विश्व कप को आगे बढ़ाना सही रहेगा। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है किअक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी20 विश्व कप अगर कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित होता है तो वह आईपीएल खेलने को तैयार हैं।

बीसीसीआई सितंबर अक्टूबर में आईपीएल कराना चाहता है, जो कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्मिथ ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई सरकार से अनुमति मिलने पर आईपीएल खेलने भारत जाने के लिए तैयार हैं। स्मिथ ने कहा, ”देश के लिए विश्व कप खेलने से बढ़कर कुछ नहीं। निश्चित तौर पर मैं विश्व कप को तरजीह दूंगा, लेकिन अगर वह स्थगित होता है और आईपीएल होता है तो मैं आईपीएल खेलने के लिए तैयार हूं।”

स्मिथ ने कहा, ”हालात अभी हमारे काबू के बाहर हैं। हम वही कर रहे हैं जो हमसे कहा जा रहा है। ऐसी खबरें थी कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से टी20 विश्व कप 2021 तक टालने के लिए कहा है। इस बारे में फैसला 10 जून को आईसीसी की बैठक में लिया जाएगा।” स्मिथ ने कहा, ”मैने इसके बारे में सोचा नहीं है। हम पेशेवरों और सरकार की सलाह पर अमल करेंगे। इस समय दुनिया के जो हालात हैं, क्रिकेट अप्रासंगिक हो गया है। जब सही समय होगा और हमसे कहा जाएगा तो हम वापसी करेंगे। तब तक शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...