Site icon Buziness Bytes Hindi

IPL: ड्वेन ब्रावो की CSK में नई भूमिका, बने गेंदबाज़ी कोच

bravo

वेस्टइंडीज के मशहूर ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने एक खिलाडी के तौर पर आईपीएल से सन्यास ले लिया है, मगर आईपीएल में उनका सफर अभी जारी रहेगा। इस बार उनकी भूमिका एक कोच के रूप में होगी, CSK ने उन्हें टीम का गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया है. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए ब्रावो रिलीज़ कर दिया था जिसके बाद अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि वो CSK के साथ अब नै भूमिका में जुड़ सकते हैं. बता दें के चेन्नई सुपर किंग के गेंदबाज़ी कोच लक्ष्मीपति बालाजी की अगले सीजन में फ्रैंचाइज़ी को सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं.

नई भूमिका को लेकर उत्साहित हैं

अपनी नई भूमिका को लेकर ब्रावो काफी उत्साहित हैं, उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि एक खिलाडी के तौर पर CSK के साथ लम्बी पारी खेली, मैंने गेंदबाज़ी का आनंद उठाया, नई भूमिका भी मुझे कुछ वैसी ही मिली है, मुंहे पूरा यकीन है कि इस नई भूमिका के साथ मैं पूरा इन्साफ करूंगा, मैं CSK के साथ इस नई यात्रा को लेकर बहुत उत्सुक हूँ. ब्रावो ने कहा कि पुराणी और नई भूमिका में कोई बहुत ज़्यादा अंतर नहीं है, अब मैं मैच के दौरान मैदान पर नहीं दिखूंगा, पहले भी मैं गेंदबाज़ी करता था और अभी गेंदबाज़ी मेरी नई भूमिका है.

आईपीएल में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं

बता दें की ब्रावो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 2022 के सीजन उन्होंने मलिंगा के रिकॉर्ड को तोड़ा था। ब्रावो ने 161 आईपीएल मैचों में 23.82 की औसत से 183 विकेट लिए। ब्रावो बेस्ट बॉलिंग फिगर 22 रन देकर चार विकेट रही है। गेंदबाज़ी के साथ बल्ले से भी उन्होंने कई बार शानदार प्रदर्शन किया और मैच जिताऊ पारियां खेली हैं, आईपीएल में उनके नाम 22.61 के एवरेज से 1560 रन दर्ज हैं।

Exit mobile version