Site icon Buziness Bytes Hindi

दो हिस्सों में हो सकता है आईपीएल, पहला हिस्सा 22 मार्च से

ipl

इंडियन प्रीमियर लीग चेयरमैन अरुण धूमल ने 2024 के शेड्यूल को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। दी गयी जानकारी के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होगी और इसका पूरा एडिशन भारत में ही खेला जाएगा। धूमल के मुताबिक पहले अभी 15 दिनों का ही शेड्यूल बताया जाएगा और बाकी मैचों की तारीखें चुनाव की घोषणा के बाद तय की जाएंगी। आईपीएल चेयरमैन ने कहा कि हम सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

बता दें कि 2014 के कुछ मैच आम चुनावों के चलते UAE में शिफ्ट हुए थे। 2019 में चुनावों के बावजूद टूर्नामेंट भारत में ही हुआ था। चूँकि टी20 विश्व कप इस लीग के कुछ ही दिनों बाद शुरू हो रहा है इसलिए आईपीएल 26 मई तक को होने की संभावना है। भारत टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। बता दें कि ICC टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून को अमेरिका और कनाडा के बीच होगी।

इधर दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी टाटा महिला प्रीमियर लीग 2024 के लिए टीम की जर्सी का अनावरण कर दिया है। इसके साथ ही डीपी वर्ल्ड और दिल्ली कैपिटल्स की आपस में दीर्घकालीन साझेदारी की घोषणा हुई है। डीपी वर्ल्ड अब डब्लूपीएल 2024 से दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम की टाइटल पार्टनर होगी। इस साझेदारी से दिल्ली कैपिटल्स के साथ डीपी वर्ल्ड के संबंधों को मजबूती मिलेगी। डीपी वर्ल्ड में हम इस साझेदारी के माध्यम से क्रिकेट में प्रतिभाओं को निखारने के लिए निवेश कर रहे हैं। क्रिकेट की इन प्रतिभाओं ने खेल के लिए अपनी प्रतिभा, दृढ़ता एवं जोश को लगातार प्रदर्शित किया है। वर्तमान समय में डीपी वर्ल्ड दिल्ली कैपिटल्स की पुरुष टीम के साथ ग्लोबल लॉजिस्टिक्स पार्टनर के रूप में जुड़ी है और इस साझेदारी को महिला टीम के लिए विस्तार देने का हमें गर्व है। हम इस खेल को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रयासों के प्रति समर्पित हैं।

Exit mobile version