Site icon Buziness Bytes Hindi

IPL auction: मेरठ के समीर, यवतमाल के शुभम पर बरसा पैसा

IPL auction: Money showered on Sameer of Meerut, Shubham of Yavatmal

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में आज जहाँ कई बड़े नामों ने इतिहास रचा तो कई युवा अनजान क्रिकेटर ने भी चौंकाया है और जहाँ तक प्रतिशत में बोली की बात करें तो इन खिलाड़ियों को अपनी बेस प्राइज से कहीं ऊंचा प्राइस मिला है. इन युवा खिलाडियों के नाम हैं शुभम दुबे और समीर रिज़वी जिन्होंने एक तरह से मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को भी पीछे छोड़ दिया है। मिचेल स्टार्क को जहाँ अपनी बेस प्राइस से 12 गुना ज़्यादा बोली मिली है वहीँ पैट कमिंस को 10 गुना ज़्यादा लेकिन समीर रिज़वी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ में खरीदा वहीँ शुभम दूबे को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ 80 लाख रुपए में, दोनों ही खिलाडियों का बेस प्राइस 20 लाख रूपये था. अब आप अंदाज़ा लगा सकते हैं उनको अपनी असली कीमत से कितने प्रतिशत ज़्यादा प्राइस मिला है।

मेरठ के रहने वाले समीर रिज़वी उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन की घरेलू लीग में खेल चुके हैं। समीर रिजवी ने कानपुर सुपरस्टार के लिए खेलते हुए लीग में सबसे तेज शतक जड़ा था। गोरखपुर लायंस के खिलाफ धमाकेदार बैटिंग करते हुए समीर ने 49 गेंदों में शानदार 104 रन की पारी खेली थी। उनका स्टाइल यूपी के रिंकू सिंह की तरह जो आजकल सेंसेशन बने हुए हैं , यही वजह है कि हर फ्रेंचाइजी की नजर उनपर गड़ी हुई थी। समीर के लिए बोली की शुरुआत CSK ने की थी मगर गुजरात टाइटंस भी उन्हें हासिल करना चाहता था, इसी झगडे में बोली बढ़ती चली गयी , बीच में दिल्ली कैपिटल्स ने भी ज़ोर लगाया मगर अंत में बाज़ी चेन्नई की टीम को मिली।

शुभम दुबे ने इसी साल उन्होंने लिस्ट ए डेब्यू किया था, वो 2021 से टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दांये हाथ से ऑफ ब्रेक करते हैं। शुभम का पूरा नाम शुभम बद्रीप्रसाद दुबे। वह विदर्भ के लिए खेलते हैं और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज का है। उनका जन्म 1994 को यवतमल में हुआ था। लिस्ट ए के आठ मैच खेलकर 159 रन बनाए हैं, वहीं 20 टी20 मैचों की 19 पारियों 485 रन बनाए हैं।

Exit mobile version