Site icon Buziness Bytes Hindi

IPL 2024: ये है हर टीम से रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट, जाने किस टीम के पास कौन खिलाड़ी

IPL 2024

IPL 2024: फ्रेंचाइजी हाल में हुए विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों जैसे गेराल्ड कोएत्जी, रचिन रवींद्र, ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क, अजमतुल्लाह ओमरजई के अलावा क्रिस वोक्स और पैट कमिंस जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए बोली लगाने की तैयारी में हैं।
IPL 2024 को लेकर अभी से माहौल गरम होने लगा है। IPL फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों की नीलामी से पहले रिटेन किए क्रिकेटरों की सूची जारी कर दी है। नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी। चेन्नई सुपरकिंग्स ने सबसे पहले अपने खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इसके बाद अन्य टीमों ने अपने खिलाड़ियों की रिलीज लिस्ट जारी की है। आईपीएल टीमों द्वारा जारी की गई लिस्ट में खिलाड़ियों में नाम देखे जा सकते हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्सः अंबाती रायडू (रिटायर्ड), बेन स्टोक्स, भगत वर्मा, ड्वेन प्रिटोरियस, आकाश सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, काइल जेमीसन, सिसांदा मगाला।

दिल्ली कैपिटल्स: चेतन सकारिया, राइली रूसो, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, मुस्तफिजुर रहमान, फ्लिप सॉल्ट, रिपल पटेल, कमलेश नागरकोटी, अमन खान, सरफराज खान और प्रियम गर्ग।

राजस्थान रॉयल्स: अब्दुल बासिथ, जो रूट, आकाश वशिष्ठ, जेसन होल्डर, ओबेड मैकॉय, कुलदीप यादव, केसी करियप्पा, मुरुगन अश्विन और केएम आसिफ।

पंजाब किंग्स: भानुका राजपक्षा, बलतेज ढांडा, मोहित राठी, राज अंगद बावा और शाहरुख खान।

कोलकाता नाइट राइडर्स: शाकिब अल हसन, आर्या देसाई, लिटन दास, एन जगदीशन, डेविड वीज, कुलवंत खेजरोलिया, मनदीप सिंह, लोकी फर्ग्यूसन, शार्दुल ठाकुर, जॉनसन चार्ल्स, उमेश यादव और टिम साउदी।

सनराइजर्स हैदराबादः समर्थ व्यास, हैरी ब्रूक, विवरांत शर्मा, कार्तिक त्यागी, आदिल रशीद और अकील हुसौन।

लखनऊ सुपर जाएंट्सः डेनियल सम्स, जयदेव उनादकट, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, अर्पित गुलेरिया, कर्ण शर्मा, करुण नायर और सुर्यांस सेडगे।

गुजरात टाइटंसः यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोशेप, दसून शनाका।

मुंबई इंडियंसः रमनदीप सिंह, मोहम्मद अरशद खान, राघव गोयल, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, जोफ्रा आर्चर, झाय रिचर्डसन, डुएन यानसेन, क्रिस जॉर्डन, राइली मेरिडिथ और संदीप वारियर।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः हर्षल पटेल, वनिंदू हसरंगा, फिन एलेन, जोश हेजलवुड, डेविड विली, माइकल ब्रेसवेल, सोनू यादव, वेन पार्नेल, सिद्धार्थ कौल, अविनाश सिंह और केदार जाधव।

कुछ नामों के लिए भारी बोली लगनी तय

फ्रेंचाइजी हाल में हुए विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए बोली लगाने को बेताब हैं। इनमें से कुछ नामों के लिए भारी बोली लगनी तय मानी जा रही है। जो मिनी ऑक्शन में पहले होता है। हालांकि, फ्रेंचाइजी को नीलामी में बड़ी बोली के लिए मजबूत धनबल की जरूरत होगी। जिसे वह पिछले दो साल में बड़ी कीमत पर खरीदे गए खिलाड़ियों को रिलीज करके मजबूत कर सकते हैं।

Exit mobile version