आईपीएल 2021 के शेड्यूल का एलान, 30 मई को अहमदाबाद में होगा फाइनल

फीचर्डआईपीएल 2021 के शेड्यूल का एलान, 30 मई को अहमदाबाद में होगा...

Date:


आईपीएल 2021 के शेड्यूल का एलान, 30 मई को अहमदाबाद में होगा फाइनल

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. आईपीएल के 14वें सीजन का पहला मैच 9 अप्रैल को खेला जाएगा तो वहीं फाइनल 30 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस (MI vs RCB) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई में खेला जाएगा. आईपीएल 2021 (IPL 2021) के सभी मैच चेन्नई, मुंबई,अहमदाबाद, दिल्ली, बैंगलोर और कोलकाता में खेले जाएंगे तो वहीं नॉकआउट मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे. इस सीजन में कुल 56 मैच खेले जाएंगे. कोई भी टीम अपने घरेलू होम ग्राउंड पर मैच इस बार नहीं खेलेंगे.

कुल 11 डबल हेडर होंगे. दोपहर में मैच भारत के समयनुसार 3:30 PM से शुरू होगा तो शाम के मैच 7:30 PM IST से शुरू होंगे. पिछले साल आईपीएल दुबई में खेला गया था जिसे मुंबई इंडियंस की टीम जीतने में सफल रही थी. इस बार टूर्नामेंट दर्शकों के बीच खेला जाएगा या नहीं इसपर फैसला बाद में किया जाएगा. वैसे आईपीएल के शुरूआती मैच बंद स्टेडियम में ही खेले जाएंगे.

आईपीएल 2021 के शेड्यूल का एलान, 30 मई को अहमदाबाद में होगा फाइनल
आईपीएल 2021 के शेड्यूल का एलान, 30 मई को अहमदाबाद में होगा फाइनल

बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस बार भी आईपीएल में टीमों के घरेलू मैदान और विरोधी टीम के घर में जाकर मैच खेलने वाला नियम लागु नहीं हो सकेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...