Site icon Buziness Bytes Hindi

IPL 2020 : आज जारी होगा आईपीएल का शेड्यूल


IPL 2020 : आज जारी होगा आईपीएल का शेड्यूल

दुबई। 19 सितंबर से आईपीएल शुरू होना है. लेकिन अभी तक इसका शेड्यूल जारी नहीं हो सका है. आईपीएल प्रमुख बृजेश पटेल ने शनिवार को स्पष्ट किया कि संडे 6 सितंबर को शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि खिलाडिय़ों के दुबई पहुंचते ही इसका शेड्यूल जारी होने की उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन सीएसके के खिलाडिय़ों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे जारी नहीं किया जा सका था.

रियायत के प्रयास
इससे पहले खबरें आ रही थी कि आईपीएल चेयरमैन यूएई की तीनों सरकार- दुबई, शाहजहां और अबू धाबी के अफसरों से मीटिंग करने में लगे हुए हैं ताकि कोविड-19 के कारण सख्त कानूनों में रियायत मिल सके.

दरअसल, एक शहर से दूसरे शहर में जाने से पूर्व कोविड-19 टेस्ट कराना अनिवार्य है. रिपोर्ट आने के बाद ही टीम को दूसरे शहर में जाने की इजाजत दी जाएगी. कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट आने में लगने वाले समय के कारण मैच समय पर करा पाना संभव नहीं है. बीसीसीआई सरकारों के बातचीत के आधार पर ही अब आईपीएल का नया शेड्यूल जारी करेगा.

Exit mobile version