Site icon Buziness Bytes Hindi

रैपर का आरोप, चोरी का है आइपीएल 2020 का एंथम


रैपर का आरोप, चोरी का है आइपीएल 2020 का एंथम

नई दिल्ली। आइपीएल 2020 के सत्र का अभी आगाज भी नहीं हुआ है और इससे पहले ही विवाद जुडऩे लगे हैं. आइपीएल 2020 का जो एंथम (गाना) ‘आएंगे हम वापस बनाया गया है उस पर चोरी का आरोप लगा है. हालांकि इसके कंपोजर प्रणव अजय राव ने इस दावे को झूठा बताते हुए इस गाने को वास्तविक बताया है.

टूर्नामेंट को खाली स्टेडियम में कराने का फैसला लिया गया है और इससे दर्शकों को जोडऩे के लिए एक आइपीएल एंथम बनाया गया है. इस गाने के बोल हैं ‘आएंगे हम वापस. इस गाने के सामने आने के बाद इससे विवाद जुड़ गया. इसके धुन को चोरी करने का आरोप लगाया जा रहा है.

एक ट्विटर यूजर कृष्णा ने टूर्नामेंट के लिए बनाए गए इस गाने पर उनके गाने को कॉपी करने का आरोप लगाया है. कृष्णा ने इस बात का दावा किया है कि जो गाना लोग आइपीएल के एंथम के तौर पर सुन रहे हैं वह दरअसल में उनका बनाया एक पुराना गाना है.

उनका कहना है कि यह गाना उन्होंने आइपीएल के लिए ही लिखा था, लेकिन इसको आइपीएल के आयोजकों ने बिना पूछे कॉपी कर लिया. आइपीएल के इस गीत को ट्वीट कर कृष्णा ने यह आरोप लगाया.

Exit mobile version