आईपीएल 14: RCB ने दस खिलाडी रिलीज़ किये

स्पोर्ट्सआईपीएल 14: RCB ने दस खिलाडी रिलीज़ किये

Date:


आईपीएल 14: RCB ने दस खिलाडी रिलीज़ किये

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2021 को लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं, जिसको लेकर होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी संभवतः 18 फरवरी को होने वाली है। बीसीसीआई ने आईपीएल के 14वें सीजन के लिये खिलाड़ियों की होने वाली नीलामी से पहले सभी फ्रैंचाइजियों से आज तक अपने रिटेन और रिलीज किये गये खिलाड़ियों की लिस्ट की मांग की थी। सभी टीमों ने इसे बीसीसीआई को सौंप दिया है। आईपीएल में अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने भी नीलामी से पहले बड़ी तैयारी करते हुए अपनी टीम से सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

आरसीबी ने आईपीएल 2020 में 4 साल बाद प्लेऑफ में जगह बनाने का काम किया था हालांकि आखिरी के 6 मैचों में उसका प्रदर्शन बेकार था और उनकी टीम एक भी जीत हासिल कर पाने में नाकाम रही थी, जिसके बाद टीम ने एक बार फिर से फेर बदल करते हुए 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

आरसीबी ने जिन 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है उसमें 5 भारतीय और 5 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट में जहां पार्थिव पटेल रिटायरमेंट की वजह से रिलीज किये गये हैं तो वहीं पर डेल स्टेन ने पहले ही अपनी अनुपल्बधता की जानकारी दे दी थी जिसके चलते उन्हें रिलीज किया जा रहा है।

इस लिस्ट के अनुसार आरसीबी ने अपनी टीम से मोइन अली, शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह मान, एरॉन फिंच, क्रिस मॉरिस, पवन नेगी, पार्थिव पटेल, डेल स्टेन, इसुरु उडाना और उमेश यादव को रिलीज किया है। आरसीबी ने केन रिचर्डसन और एडम जम्पा को रिटेन करने का काम किया है।

इसके अलावा आरसीबी की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स से हर्षल पटेल और डैनियल सैम्स को ट्रेड करने का काम किया है जो कि पूरी तरह से कैश डील है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से रिटेन किये गये खिलाड़ी: विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, देवदत्त पाड्डिकल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, शाहबाज अहमद, जोश फिलिप, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे और एडम जाम्पा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

इंदौर इमामबाड़ा विवाद: हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई, शहर में कड़ी सुरक्षा

इंदौर में सरकारी इमामबाड़े और ताजिया रखने को लेकर...

राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, जिसके माध्यम...

राशन कार्ड क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

राशन कार्ड भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी...

पीएम किसान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत पात्र...