IPL-13: मैचों में सफलता की सेंचुरी बनाने वाले कप्तान बने धोनी

स्पोर्ट्सIPL-13: मैचों में सफलता की सेंचुरी बनाने वाले कप्तान बने धोनी

Date:


IPL-13: मैचों में सफलता की सेंचुरी बनाने वाले कप्तान बने धोनी

अबुधाबी: आईपीएल के आगाज के साथ ही रिकॉर्ड के बनने और टूटने का सिलसिला भी चालू हो गया है। महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए 100वीं आईपीएल जीत थी। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी टी-20 क्रिकेट में 250 डिसमिसल करने वाले पहले विकेटकीपर बने हैं। धोनी आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 100 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

अब तक कोई भी कप्तान नहीं कर पाया यह कारनामा
धोनी से पहले इस तरह का कारनामा टी20 लीग में अब तक कोई भी कप्तान नहीं कर पाया था। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13वीं बार हराया। आईपीएल और चैंपियंस लीग में मिलाकर दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच खेले गये थे, जिसमे से 18 मैच मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया। वहीं 12 मुकाबलों में चेन्नई को जीत मिली है। हालांकि, चेन्नई की जीत से धोनी कुछ ज्यादा खुश नजर नहीं आए।

बनाया यह अद्भुत कीर्तिमान
टॉस जीतने के बाद सीएसके पहले बल्लेबाजी के लिए चुनी गई। स्टंप के पीछे धोनी थे और मैदान पर अपनी वापसी के बाद उन्होंने तुरंत एक रिकॉर्ड बनाया। आईपीएल 2020 के उद्घाटन में जैसे ही धोनी के विकेट के पीछे कैच लपका वे टूर्नामेंट में 100 कैच लेने के मील के पत्थर में शामिल हो गए। उन्होंने एक विकेटकीपर के रूप में 96 कैच लपके और शेष चार उन्होंने फील्डर के रूप में लपके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related