आईपीएल-13: कप्तान स्मिथ पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

स्पोर्ट्सआईपीएल-13: कप्तान स्मिथ पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

Date:


आईपीएल-13: कप्तान स्मिथ पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रॉयल्स को मंगलवार को खेले इस मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई से 57 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

इस सत्र में यह पहला अवसर है जबकि रॉयल्स ने निर्धारित अवधि में ओवर पूरे नहीं किए और इसलिए स्मिथ पर न्यूनतम ओवर दर से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। आईपीएल ने मीडिया बयान में कहा, ‘‘राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ छह अक्टूबर 2020 को अबुधाबी में खेले गये आईपीएल मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है। ’’

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली पर सबसे पहले स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपए जुर्माना लगा था। फिर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयश अय्यर को भी स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया और उन पर भी 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...