Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत में शुरू हुई iPhone 16 सीरीज़ की बिक्री, एप्पल स्टोर्स के बाहर भारी भीड़

apple

भारत में बहुप्रतीक्षित iPhone 16 सीरीज़ आज से आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है जिसके लिए खरीदारों की Apple स्टोर्स के बाहर लम्बी लम्बी लाइने लगी हुई हैं। दिल्ली में Apple साकेत और मुंबई में Apple BKC के बाहर सैकड़ों की संख्या में उत्सुक एप्पल फोन्स के प्रशंसक और खरीदार स्टोर खुलने से कई घंटे पहले ही पहुँच गए ताकि नए iPhone मॉडल खरीदने वाले पहले लोगों में उनका भी नाम आ सके। iPhone 16 सीरीज़ के लॉन्च को लेकर उत्साह ने लोगों को भारी संख्या में आकर्षित किया है।

13 सितंबर को प्री-बुकिंग शुरू हुई और प्री-ऑर्डर करने वालों के लिए डिलीवरी भी उसी दिन शुरू होने वाली है। भारत में Apple iPhone 16 सीरीज की कीमत की बात करें तो
Apple iPhone 16 128GB 79,900 रुपये, 256GB 89,900 रुपये।
Apple iPhone 16 Plus 128GB 89,900 रुपये और 256GB 99,900 रुपये, 512GB 1,19,900 रुपये।
Apple iPhone 16 Pro 128GB 1,14,900 रुपये, 256GB 1,29,900 रुपये, 512GB रुपये 1,49,900 रुपये और 1TB 1,69,900 रुपये।
Apple iPhone 16 Pro Max 256GB रुपये 1,44,900 रुपये, 512GB 1,64,900 रुपये और 1TB 1,84,900.

ग्राहक आधिकारिक Apple स्टोर वेबसाइट, Apple के फ़िज़िकल स्टोर, अधिकृत Apple रिटेलर और क्रोमा, विजय सेल्स, रिलायंस डिजिटल और अन्य जैसे मल्टी-ब्रांड इलेक्ट्रॉनिक्स आउटलेट के ज़रिए भी खरीदारी कर सकते हैं। iPhone 16 खरीदने वाले ग्राहक American Express, Axis Bank और ICICI Bank के योग्य कार्ड के ज़रिए 5000 रुपये तक की तत्काल बचत का लाभ उठा सकते हैं। iPhone 16 खरीदने वाले ग्राहकों को तीन महीने तक Apple Music, Apple TV+ और Apple Arcade भी मुफ़्त मिलेगा, जो उनके नए डिवाइस के साथ एक व्यापक मनोरंजन पैकेज प्रदान करेगा।

Exit mobile version