अगर आप iphone 12 खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता। क्योंकि यह डिवाइस अभी 16,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।
भारत के Maple स्टोर की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर पर iphone माॅडल्स पर 16,000 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ उठाया जा सकता है। अगर आप Maple स्टोर पर जाकर नया iphone खरीदते हैं तो आपको 8,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा HDFC बैंक के कार्ड पर 9,000 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं Maple के ऑनलाइन स्टोर पर यूजर्स नया आईफोन खरीदने के लिए एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि Maple वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण वेबसाइट बार-बार ठप हो रही है या स्लो हो रही है।
Maple स्टोर पर Apple iphone 12 Pro Max के 128 GB माॅडल को 8,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 1,21,900 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। जबकि इसकी ओरिजनल कीमत 1,27,900 रुपये है। इसके अलावा HDFC बैंक के कार्ड का उपयोग करके 5,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त किया जा सकता है।
वहीं अगर आप iphone 12 Pro खरीदना चाहते हैं तो इस पर 8,500 रुपये की छूट का लाभ उठाया जा सकता है। इस पर 3,500 रुपये का डिस्काउंट और HDFC बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट उपलब्ध है। वहीं iphone 12 Mini को 12,000 रुपये के डिस्काउंट का लाभ उठाकर कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

