Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत में शुरू हुई iPhone 12 की असेंबली


भारत में शुरू हुई iPhone 12 की असेंबली

नई दिल्ली: एप्पल इंक भारत में iPhone 12 मॉडल की असेंबली शुरू कर रही है. इस कदम से अमेरिकी कंपनी की देश में स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है. एप्पल ने भारत में थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चरर्स जैसे Foxconn और Wistron के साथ भारत में उसके कुछ आईफोन बनाने के लिए समझौता किया है. इनमें iPhone SE, iPhone 10R और iPhone 11 शामिल हैं.

एप्पल ने एक बयान में कहा कि एप्पल दुनिया में बेस्ट प्रोडक्ट्स और सेवाओं को बनाने के लिए समर्पित है, जिससे हमारे ग्राहकों को खुशी मिलेगी. कंपनी के मुताबिक, वे भारत में अपने क्षेत्रीय ग्राहकों के लिए आईफोन 12 का उत्पादन शुरू करने में गर्व महसूस कर रहे हैं. जहां Cupertino में आधारित कंपनी ने सप्लाई पार्टनर्स का नाम नहीं लिया, सूत्रों ने कहा कि Foxconn भारत में आईफोन बनाएगी.

एप्पल ने भारत में iPhone SE के साथ iPhones की मैन्युफैक्चरिंग 2017 में शुरू की थी. एक ट्वीट में, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत को मोबाइल और कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनाने की कोशिशों को दुनिया भर से ध्यान आकर्षित होता देखकर अच्छा लग रहा है. इससे बड़ी संख्या में नौकरियां पैदा होंगी.

Exit mobile version