अज़हर की पत्नी के लिए भिड़ गए थे इंजमाम

स्पोर्ट्सअज़हर की पत्नी के लिए भिड़ गए थे इंजमाम

Date:


अज़हर की पत्नी के लिए भिड़ गए थे इंजमाम

नई दिल्ली।पाकिस्तानी क्रिकेट इंजमाम उल हक पाकिस्तानी दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार हैं. अपने करियर में उन्होंने बतौर बल्लेबाज औj कप्तान पाकिस्तान को काफी सफलता दिलाई. इंजमाम वैसे तो मैदान पर बहुत ज्यादा अग्रेशन नहीं दिखाते, लेकिन एक मैच के दौरान वह बल्ला लेकर फैन को मारने के लिए स्टैंड जा पहुंचे थे. इसी मैच में उन्हें कई बार दर्शकों ने आलू-आलू कहकर चिढ़ाया था. अब इस मामले पर इंजमाम के साथी खिलाड़ी और दिग्गज वकार यूनुस ने खुलासा किया कि इंजमाम असल में अपने लिए नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के तत्कालीन कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के लिए लड़ने गए थे.

फैन को लगाई लताड़
वकार यूनुस ने द ग्रेटेस्ट राइवलरी’ पॉडकास्ट में कहा, ‘यह सच है कि उस मैच में किसी ने उसे आलू कहा, लेकिन वह उस पर गुस्सा नहीं हुआ था. दरअसल भीड़ में कोई अजहरुद्दीन की पत्नी संगीता बिजलानी के बारे गलत चीजे बोल रहा था. इंजमाम तो इंजमाम हैं, उन्हें यह पसंद नहीं आया. उस समय खिलाड़ियों के बीच अच्छी दोस्ती हुआ करती थी, हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.’ उन्होंने आगे बताया, ‘इंजमाम आमतौर पर स्लिप पर फील्डिंग करता था. उस दिन कप्तान से पूछकर उसने बाउंड्री पर फील्डिंग करने का फैसला किया.

बल्ला लेकर स्टैंड में घुस गए थे इंजमाम
उन्‍होंने आगे कहा, ‘उसने फैसला किया और मेरे ख्‍याल से सलीम मलिक कप्‍तान थे (मैच में रमीज राजा असली कप्‍तान थे), तो इंजी ने कप्‍तान से कहा कि मुझे फाइन लेग या थर्ड मैन पर भेजो. तब वो फील्डिंग करने गया. इंजी ने 12वें खिलाड़ी को बल्‍ला लाने को कहा, उसने लाकर भी दे दिया. वह बल्ला लेकर स्टैंड में घुस गए और फैन को पकड़कर स्टैंड से नीचे उतार दिया दिया.

दिखाई दोस्ती
इंजमाम को ऐसा करने के लिए सजा भुगतनी पड़ी. उन्हें दो मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. इंजमाम को माफी मांगनी पड़ी थी और उनकी मदद के लिए अजहर तब आगे आए . अजहर ने जाकर उस फैन से बातचीत की. उनके कारण ही मामला कोर्ट तक नहीं पहुंचा और उससे कोर्ट के बाहर ही निपटा लिया गया. हालांकि इससे दोनों देशों के बीच दोस्ती और मजबूत हो गई.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...