Site icon Buziness Bytes Hindi

निवेशकों को लगा झटका क्योंकि क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगा इतना ज्यादा टैक्स

व्यापार:- शेयर बाजार में क्रिप्टोकरेंसी काफी लोकप्रिय है। वही भारी मात्रा ने निवेश इसमे पैसा भी लगाते है। लेकिन अब इसके निवेशकों के लिए बुरी खबर आई है। क्योंकि GST काउंसिल अब इसपर टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी काउंसिल कैसिनो, बेटिंग और लॉटरी की तरह ही क्रिप्टोकरेंसीज पर 28 फीसदी टैक्स लगाने की योजना बना रही है।

सूत्रों का कहना है कि अगर अगली बैठक में इस प्रस्ताव पर बात होती है और कोई निर्णय आता है तो क्रिप्टोकरेंसीज की खरीद और सेल में 28 फीसदी का टैक्स लगेगा जो निवेशकों के लिए बुरी खबर साबित होगी। हालांकि अभी तक इस बात की घोषणा नहीं हुई है कि GST काउंसिल की बैठक कब होगी लेकिन फाइनेंस मिनिस्ट्री ने पहले ही क्रिप्टो एसेट्स और NFT के ट्रांसफर से होने वाले मुनाफे पर 30 पर्सेंट का टैक्स लगा रखा है।  
अगर हम लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की बात करे तो वह बिटक्वॉइन (Bitcoin) है। कल यानी मंगलवार को बिटक्वॉइन की कीमतें 30,000 डॉलर की गिरावट आई जिसके बाद यह 29,731 डॉलर पर पहुंच गया। अगर हम एक हफ्ते की बात करें तो बिटक्वॉइन की कीमतों में करीब 12 फीसदी की गिरावट आई है।
Exit mobile version